తెలుగు | Epaper

Sports- पीठ पर तिरंगा बांधकर जश्न मनाना हार्दिक पंड्या को पड़ा भारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sports- पीठ पर तिरंगा बांधकर जश्न मनाना हार्दिक पंड्या को पड़ा भारी

पुणे । भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टी20 विश्वकप (T 20 World Cup) के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के बाद अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ जश्न मनाना भारी पड़ गया। हार्दिक जश्न के दौरान पीठ पर तिरंगा झंडा बांधे हुए थे और महिका के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे थे। इसी को लेकर एक वकील वाजिद खान ने पंड्या के खिलाफ राष्ट्रध्वज की गरिमा को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज करायी है।

जश्न के दौरान तिरंगे के साथ खिंचवाई तस्वीरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम (India Team) की जीत के बाद सभी खिलाड़ी खुशी मना रहे थे। इस दौरान सभी खिलाड़ी तस्वीरें भी खिंचा रहे थे। इसी दौरान हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड महिका की हरकतों पर शिकायतकर्ता वकील ने आपत्ति जतायी है। उनका कहना है कि पंड्या जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे, जबकि उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था।

राष्ट्रध्वज की गरिमा का अपमान का आरोप

वकील का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम के अनुसार हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए, लेकिन हार्दिक अपनी जीत के जश्न में इतने डूब गये थे कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राष्ट्रीय ध्वज बांधकर मैदान में लेटे नजर आये, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल

गौरतलब है कि वाजिद खान के अलावा कई और लोगों ने भी हार्दिक और महिका की हरकतों को देखते हुए सोशल मीडिया पर दोनों को फटकारा है।

अन्य पढ़े: Trump trade : ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?

परिवार में भी मतभेद की चर्चा

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार महिका के कारण ही हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के बीच मतभेद पैदा हो गये हैं। इसी कारण क्रुणाल न तो फाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे थे और न ही उन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। हार्दिक का अपनी पहली पत्नी और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टानकोविक से तलाक हो चुका है। उसके बाद महिका उनकी जिंदगी में आयीं।

Read More :

केकेआर में जिम्बाब्वे पेसर मुजारबानी शामिल

केकेआर में जिम्बाब्वे पेसर मुजारबानी शामिल

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

मसूरी में कुलदीप यादव की ‘रॉयल वेडिंग’

मसूरी में कुलदीप यादव की ‘रॉयल वेडिंग’

विवादों के बीच सनराइजर्स लीड्स का बड़ा फैसला

विवादों के बीच सनराइजर्स लीड्स का बड़ा फैसला

टेनिस जगत में ज्वेरेव का ऐतिहासिक कारनामा

टेनिस जगत में ज्वेरेव का ऐतिहासिक कारनामा

IPL 2026- आईपीएल 2026 से गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच होंगे विजय दहिया

IPL 2026- आईपीएल 2026 से गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच होंगे विजय दहिया

Sports- टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल की वापसी आसान नहीं- आकाश चोपड़ा

Sports- टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल की वापसी आसान नहीं- आकाश चोपड़ा

Sports- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में 2028 में होगा अगला टी20 विश्वकप

Sports- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में 2028 में होगा अगला टी20 विश्वकप

Sports- एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

Sports- एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

RCB को बड़ा झटका! क्या जोश हेज़लवुड IPL 2026 में खेलेंगे?

RCB को बड़ा झटका! क्या जोश हेज़लवुड IPL 2026 में खेलेंगे?

Sports- आईपीएल की तैयारी में जुटे ऋषभ, युवराज से ली खास टिप्स

Sports- आईपीएल की तैयारी में जुटे ऋषभ, युवराज से ली खास टिप्स

BCCI एनुअल अवॉर्ड्स 2026

BCCI एनुअल अवॉर्ड्स 2026

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870