Sports- सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जो रूट

Read Time:  1 min
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sidney Cricket Ground) में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट ने पहले ही दिन अर्धशतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर (Test Carrier) का 67वां अर्धशतक था।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब रूट

रूट के 67वां अर्धशतक के साथ ही वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। एक और फिफ्टी बनाते ही रूट सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जबकि अगली फिफ्टी उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट फिफ्टी बनाने वाला बल्लेबाज बना देगी।

रूट ने पीछे छोड़ा शिव नारायण चंद्रपॉल

सिडनी में अर्धशतक बनाते ही रूट ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज शिव नारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ दिया। चंद्रपॉल के पास टेस्ट में 66 अर्धशतक थे, जबकि रूट ने अब तक 67 अर्धशतक बना लिए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज

  1. 68 – सचिन तेंदुलकर
  2. 67 – जो रूट*
  3. 66 – शिव नारायण चंद्रपॉल
  4. 63 – राहुल द्रविड़
  5. 63 – एलन बॉर्डर
  6. 62 – रिकी पोंटिंग

50+ स्कोर में भी रूट बढ़ रहे हैं आगे

रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में भी सचिन के रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। सचिन ने टेस्ट में 119 बार 50+ स्कोर बनाया। वहीं, जो रूट ने अब तक 107 बार 50+ स्कोर अपने नाम किए हैं

शीर्ष 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर – 119
  2. जो रूट – 107*
  3. जैक्स कैलिस – 103
  4. रिकी पोंटिंग – 103
  5. राहुल द्रविड़ – 99

क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड किसका है?

सचिन तेंदुलकर ने सबसे कम पारियों में इस मुकाम को हासिल किया था और 644 बार बल्लेबाज़ी करते हुए 28,000 रन पूरे किए और अपने करियर में कुल 782 पारियों में 34,357 रन बनाए. वहीं कुमार संगकारा ने अपने करियर की आखिरी पारी में 28,000 रन का आंकड़ा छुआ था.

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।