తెలుగు | Epaper

Cricket : जो रूट को रह गया मलाल, काश पूरा कर लेते शतक…

digital
digital
Cricket : जो रूट को रह गया मलाल, काश पूरा कर लेते शतक…

दिन का खेल खत्म होने पर 99 रन बनाकर नाबाद रहे

जो रूट (Joe Root) के लिए आज की रात काटना काफी मुश्किल होगा। दरअसल, वह लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 99 रन पर नाबाद (Not Out) रहे। उनके दिमाग में यही चल रहा होगा कि काश वह दिन का खेल खत्म होने तक एक और रन बना लेते तो वह चैन की नींद सो लेते, मगर अब यह एक रन उन्हें पूरी रात नहीं सोने देगा।

जो रूट के टेस्ट करियर में यह पहला मौका है जब वह दिन का खेल खत्म होने पर 99 रन बनाकर नाबाद रहे हो, वहीं लॉर्ड्स के मैदान पर घटी यह मात्र दूसरी घटना है। वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले 17 बार ऐसा हो चुका है जब खिलाड़ी 99 के स्कोर पर दिन के अंत तक नाबाद रहे हो। तो आईए जानते हैं कितने बल्लेबाज अगले दिन शतक पूरा कर पाए।

37 साल बाद लॉर्ड्स में हुआ ऐसा

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर यह मात्र दूसरी घटना है जब दिन के अंत में कोई खिलाड़ी नाबाद 99 रन बनाकर लौटा हो। पहली बार ऐसा एलन लैम्ब के साथ 1988 में हुआ था जब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच में नाबाद 99 रन बनाकर लौटे थे। वहीं जो रूट ने 37 साल बाद इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

जो रूट

दूसरी बार 90 के फेर में अटके जो रूट

जो रूट के टेस्ट करियर में यह मात्र दूसरी घटना है जब उन्होंने 90 प्लस के स्कोर के साथ दिन का अंत किया हो। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में नाबाद 99 रन बनाने से पहले उन्होंने 2014 में एक बार नाबाद 92 रन बनाकर दिन का अंत किया था। वह टेस्ट मैच भी भारत के खिलाफ था। ओवल टेस्ट के दूसरे दिन के अंत तक रूट 92 रन पर नाबाद थे। तीसरे दिन उन्होंने शतक पूरा कर 149 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

17 बार खिलाड़ी 99 रन बनाकर लौटे

99 के स्कोर पर दिन का अंत करने वाले जो रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पहले खिलाड़ी नहीं है। इससे पहले 17 बार ऐसी घटना घट चुकी है। हालांकि जो रूट के लिए अच्छी खबर यह है कि इन 17 में से एक भी बार बल्लेबाज शतक से नहीं चूका। मतलब यह है कि जब-जब कोई खिलाड़ी दिन के अंत में नाबदा 99 रन बनाकर पवेलियन लौटा है उसने अगले दिन आकर अपना शतक पूरा किया है। उम्मीद है कि रूट इस रिकॉर्ड को बरकरार रखेंगे।

कौन बेहतर है विराट कोहली या जो रूट?

विराट कोहली और जो रूट दोनों महान बल्लेबाज़ हैं। कोहली का एशिया में दबदबा है, रूट इंग्लैंड में शानदार। कोहली सीमित ओवरों में बेहतर, रूट टेस्ट में स्थिर।

जो रूट का क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्या है?

जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर 254 रन है, जो उन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। यह उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

Read Also : Read More : Home Remedies: चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू टिप्स

IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद

IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

भारतीय खेलों में नया सवेरा

भारतीय खेलों में नया सवेरा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिलाओं का जलवा

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिलाओं का जलवा

वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे माता के दरबार

वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे माता के दरबार

Sports- रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर न बनाए मुम्बई इंडियंस- आकाश चोपड़ा

Sports- रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर न बनाए मुम्बई इंडियंस- आकाश चोपड़ा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870