MI vs KKR live Score : ईडन गार्डन्स में रहाणे ने जीता टॉस.. मुंबई की टीम में सूर्यकुमार और हार्दिक की वापसी!

Read Time:  1 min
MI vs KKR live Score
MI vs KKR live Score
FONT SIZE
GET APP

MI vs KKR live Score : आईपीएल 2026 के एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कोलकाता के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है।

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार की वापसी

मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात यह है कि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी हो गई है। पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह ने मुंबई की कप्तानी की थी और पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी। मुंबई की टीम आज का मैच जीतकर अंक तालिका में 10वें स्थान पर रहने के खतरे को टालना चाहेगी। दूसरी ओर, केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मैदान पर थोड़े असहज दिखे, जिससे उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

अन्य पढ़े: Uttarakhand- दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, शोक की लहर

संभावित प्लेइंग XI:

  • कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, (MI vs KKR live Score) मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।
  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।