తెలుగు | Epaper

Sports- रोहित शर्मा बने वनडे इतिहास के सबसे बड़े छक्केबाज, बनाया नया कीर्तिमान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sports- रोहित शर्मा बने वनडे इतिहास के सबसे बड़े छक्केबाज, बनाया नया कीर्तिमान

वडोदरा । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही एकदिवसीय मैच में दो छक्के लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 329 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Kris gel) के नाम था, जिन्होंने 328 छक्के लगाए थे।

मैच में रोहित का प्रदर्शन

मैच में भारतीय टीम ने 301 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की। रोहित ने पहले और दूसरे ओवर में दो छक्के लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 650 छक्के भी पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, रोहित इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 9वें ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाकर 26 रन बनाए।

Read Also : PM-शौर्य यात्रा में पीएम मोदी का सांस्कृतिक संदेश, डमरू बजाकर किया अभिवादन

रिकॉर्ड का महत्व

रोहित के नाम अब वनडे में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 329 छक्के दर्ज हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 328 छक्के हैं। पिछले वर्ष ही रोहित ने एकदिवसीय में सबसे ज्यादा छक्कों का शाहिद अफरीदी (Sahid Afridi) का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। इस रिकॉर्ड ने रोहित को वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े और खतरनाक छक्केबाजों की सूची में शीर्ष पर ला दिया है

रोहित शर्मा का क्रिकेट रिकॉर्ड क्या है?

उन्होंने 329 छक्के लगा दिए हैं और वह अब वनडे क्रिकेट में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान कुल 29 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाये और इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के आये.

रोहित शर्मा कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

रोहित शर्मा की नेटवर्थ 250 करोड़ से ज्यादा की है. सबसे ज्यादा कमाई वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए करते हैं. रोहित शर्मा बीसीसीआई के ग्रेड ए प्लस कैटेगरी के खिलाड़ी हैं. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870