नई दिल्ली। महिला बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु (P.V Sindhoo) अब इस सत्र में नजर नहीं आयेंगी। सिंधु अब साल 2026 सत्र से ही वापसी करेंगी। उन्होंने फिट नहीं होने के कारण बीडब्ल्यूएफ टूर (BWF Tour) के शेष सभी मुकाबलों से अपना नाम वापस ले लिया है।
डॉक्टरों की सलाह पर लिया फैसला
सिंधु ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपने सहयोगी स्टाफ और खेल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारडीवाला से सलाह-मशविरा करने के बाद लिया है। सिंधु ने कहा, अपनी टीम और डॉ. पारडीवाला की सलाह के बाद मैंने साल 2025 सत्र के बाकी टूर्नामेंट से हटना ही सबसे बेहतर समझा है। मेरी पैर की चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि टूर्नामेंट से हटना आसान फैसला नहीं था, पर फिलहाल यही सबसे समझदारी भरा कदम है।
रिकवरी पर कर रहीं ध्यान
सिंधु ने कहा कि वह इस समय डॉक्टरों और ट्रेनिंग टीम की मदद से पूरी तरह फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। मेरी टीम का मुझ पर काफी भरोसा है जिससे मेरा उत्साह हर दिन और बढ़ता है। मैं उनकी आभारी हूं और पहले से कहीं ज्यादा प्रेरित महसूस कर रही हूं।”
प्रशंसकों को कहा धन्यवाद
सिंधु ने अपने फैंस और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आप सबके प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। यह सफर यहीं समाप्त नहीं होता, जल्द ही एक नई शुरुआत होगी।” उन्होंने कहा कि वह जनवरी 2026 में कोर्ट पर वापसी करेंगी।
पिछले साल से नहीं रहा अच्छा प्रदर्शन
गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद से सिंधु के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा। वह चाइना मास्टर्स सुपर 750, इंडिया ओपन सुपर 750 और विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल से पहले ही बाहर हो गई थीं।
Read More :