ब्रिसबेन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पर्थ में एशेज क्रिकेट सीरीज (Ases Cricket Series) की हार से उबरकर अब यहां 4 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। स्टोक्स 2010-11 में एंड्रयू स्ट्रॉस (Andrue Straus) के बाद एशेज जीतने वाले पहले इंग्लैंड के कप्तान बनना चाहते हैं और इसके लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे।
दिग्गजों से मिले टिप्स से उत्साहित स्टोक्स
इंग्लैंड को पर्थ में हार के बाद वापसी के लिए दिग्गज खिलाड़ियों ने कई प्रकार के टिप्स दिए हैं, जिससे स्टोक्स उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य गेंदबाजी लाइनअप में विविधता लाना भी है। स्टोक्स टीम (Stokes Team) के सकारात्मक पक्ष को उभारना चाहते हैं।
पहले टेस्ट से सीखे सबक
इंग्लैंड टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में अच्छी बढ़त हासिल की थी और एक समय तीसरी पारी में भी मजबूत स्थिति में थी। स्टोक्स ने कहा कि टीम ने उन मौकों की पहचान की है जहां वे पीछे रह गए थे।
प्रशंसकों की निराशा पर बोले स्टोक्स
स्टोक्स ने कहा, “हम जानते हैं कि पहली हार के बाद इंग्लैंड के प्रशंसक निराश होंगे पर यह पांच मैचों की सीरीज है, और हमें अभी चार मैच खेलने हैं। हम पहला मैच हार चुके हैं लेकिन हम अब भी सीरीज जीतना चाहते हैं।”
टीम के प्रदर्शन की सराहना
स्टोक्स ने आगे कहा, “हमने उस टेस्ट में कुछ अच्छी चीजें कीं। पहली पारी में हमारी गेंदबाजी प्रभावी रही। तीसरी पारी में हम 1 विकेट पर 100 रन पर थे और हमने ऐसा स्कोर बनाया था जिसे हमें लगा कि बचाया जा सकता है।” उन्होंने यह भी बताया कि टीम ने अपनी गलतियों पर ध्यान दिया है और उन अवसरों को समझा है जहां वे बेहतर कर सकते थे।
टीम के रवैये की तारीफ
स्टोक्स ने अपनी टीम के रवैये की प्रशंसा करते हुए कहा कि खिलाड़ी सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।
Read More :