తెలుగు | Epaper

Sports- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में 2028 में होगा अगला टी20 विश्वकप

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sports- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में 2028 में होगा अगला टी20 विश्वकप

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टी20 विश्वकप के अगले संस्करण की मेजबानी को लेकर अहम जानकारी दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार टी20 विश्वकप का 11वां संस्करण वर्ष 2028 में संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Newziland) में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 21 अक्टूबर से 19 नवंबर 2028 के बीच खेला जाएगा, जिसमें दुनिया की शीर्ष 20 टीमें हिस्सा लेंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट खास होगा, क्योंकि पहली बार न्यूजीलैंड टी20 विश्वकप की मेजबानी करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार इस बड़े वैश्विक आयोजन की मेजबानी करेगा।

इन प्रमुख स्टेडियमों में खेले जाएंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के अधिकांश मुकाबले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, एडिलेड ओवल और ऑप्टस स्टेडियम जैसे बड़े मैदानों पर मैच आयोजित किए जाएंगे।वहीं न्यूजीलैंड में ईडन पार्क (Idane Park) स्काई स्टेडियम और हेगले ओवल जैसे प्रमुख स्टेडियम इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।

20 टीमों के बीच होगा खिताब का मुकाबला

इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी और इसका प्रारूप भी लगभग वही रहेगा जो आईसीसी टी20 विश्वकप 2024 में अपनाया गया था। टूर्नामेंट के लिए अब तक 12 टीमों ने अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है। मेजबान होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सीधे प्रवेश मिला है। इसके अलावा मौजूदा चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, श्रीलंका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को भी रैंकिंग के आधार पर स्थान मिला है। इसके अलावा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, बांग्लादेश क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी।

अन्य पढ़े: Trump trade : ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?

बाकी टीमों के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट

बचे हुए आठ स्थानों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप जैसे क्षेत्रों में उप-रीजनल क्वालीफायर खेले जाएंगे, जिससे एसोसिएट देशों को भी इस बड़े मंच पर खेलने का मौका मिल सके। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि 2028 का टी20 विश्वकप प्रतिस्पर्धा के लिहाज से बेहद रोमांचक होगा, क्योंकि इसमें पारंपरिक क्रिकेट शक्तियों के साथ-साथ उभरती हुई टीमों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Read More :

केकेआर में जिम्बाब्वे पेसर मुजारबानी शामिल

केकेआर में जिम्बाब्वे पेसर मुजारबानी शामिल

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

मसूरी में कुलदीप यादव की ‘रॉयल वेडिंग’

मसूरी में कुलदीप यादव की ‘रॉयल वेडिंग’

विवादों के बीच सनराइजर्स लीड्स का बड़ा फैसला

विवादों के बीच सनराइजर्स लीड्स का बड़ा फैसला

टेनिस जगत में ज्वेरेव का ऐतिहासिक कारनामा

टेनिस जगत में ज्वेरेव का ऐतिहासिक कारनामा

IPL 2026- आईपीएल 2026 से गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच होंगे विजय दहिया

IPL 2026- आईपीएल 2026 से गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच होंगे विजय दहिया

Sports- टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल की वापसी आसान नहीं- आकाश चोपड़ा

Sports- टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल की वापसी आसान नहीं- आकाश चोपड़ा

Sports- एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

Sports- एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

RCB को बड़ा झटका! क्या जोश हेज़लवुड IPL 2026 में खेलेंगे?

RCB को बड़ा झटका! क्या जोश हेज़लवुड IPL 2026 में खेलेंगे?

Sports- आईपीएल की तैयारी में जुटे ऋषभ, युवराज से ली खास टिप्स

Sports- आईपीएल की तैयारी में जुटे ऋषभ, युवराज से ली खास टिप्स

Sports- पीठ पर तिरंगा बांधकर जश्न मनाना हार्दिक पंड्या को पड़ा भारी

Sports- पीठ पर तिरंगा बांधकर जश्न मनाना हार्दिक पंड्या को पड़ा भारी

BCCI एनुअल अवॉर्ड्स 2026

BCCI एनुअल अवॉर्ड्स 2026

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870