Latest News Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट

Read Time:  1 min
Stock Market
Stock Market
FONT SIZE
GET APP
  • सेंसेक्स: 400 अंक की गिरावट के साथ लगभग 82,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • निफ्टी: 100 अंक टूटकर नीचे फिसला।

FMCG सेक्टर में गिरावट:

  • उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों के शेयरों में तेज़ बिकवाली देखी गई।
  • इनफ्लेशन और इनपुट कॉस्ट बढ़ने की आशंका से निवेशकों में चिंता।

Stock Market : शुक्रवार, 19 सितंबर को (Sensex 400) सेंसेक्स 400 अंक नीचे 82,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 25,300 के स्तर पर है।

आज के कारोबार में FMCG और ऑटो शेयरों (Stock Market) में सबसे ज्यादा बिकवाली है। NSE का FMCG इंडेक्स 0.50% और ऑटो इंडेक्स 0.25% नीचे हैं। वहीं बैंकिंग शेयरों में खरीदारी है। सरकारी बैंकों का इंडेक्स 0.99% ऊपर है

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.77% चढ़कर 45,652 पर और कोरिया का कोस्पी 0.42% नीचे 3,446 पर है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.16% ऊपर 26,586 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.026% नीचे 3,830 पर है।
  • 18 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.27% ऊपर 46,142 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.94% और S&P 500 में 0.48% तेजी रही।
  • 18 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 366 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,326 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹10,962 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹36,219 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

शेयर मार्केट में लगातार गिरावट क्यों आ रही है?

स्टॉक मार्केट में गिरावट अक्सर आर्थिक और भू-राजनीतिक समस्याओं के मिश्रण से होती है. बढ़ती महंगाई, उच्च ब्याज दरें, कमजोर कॉर्पोरेट आय या राजनीतिक अस्थिरता जैसे कारक निवेशकों के मूड को प्रभावित कर सकते हैं.

शेयर बाजार में गिरावट का क्या मतलब है?

बाजार में गिरावट क्या है? शेयर बाज़ार में गिरावट को शेयर बाज़ार के एक बड़े हिस्से में शेयर की कीमतों में तेज़ और नाटकीय गिरावट के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप कागजी संपत्ति का काफ़ी नुकसान होता है। घबराहट में बिकवाली और अंतर्निहित आर्थिक कारण गिरावट का कारण बनते हैं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।