తెలుగు | Epaper

Baby : बेबी करती थी गंदा काम, फिर पहुंच गई जेल

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Baby : बेबी करती थी गंदा काम, फिर पहुंच गई जेल

हैदराबाद। जगदगिरिगुट्टा पुलिस (Jagadgirigutta Police) ने घर में चोरी करने वाले महिला अपराधी (Female criminal) को गिरफ्तारी किया। पुलिस ने इस मामले में सेल्स गर्ल बेबी उर्फ आरोही मधुरानगर, सनतनगर हैदराबाद, मूल निवासी: पिपरोली गाँव, गोरखपुर जिला, उत्तर प्रदेश को पकडा है।

पीडित ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी

सहायक पुलिस आयुक्त, बालानगर संभाग, साइबराबाद के. सुरेश कुमार ने बताया कि बीते 18 जुलाई को शिकायतकर्ता विपार्थी , निवासी ऑल्विन कॉलोनी, जगदगिरिगुट्टा ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताय कि के घर में घुसकर, जूते के स्टैंड पर हेलमेट के नीचे रखी चाबी से मुख्य द्वार का ताला खोलकर अलमारी से 22.3 तेला सोने के आभूषण और 5 तोला चांदी की पायलें चुरा लीं। संपत्ति की कुल कीमत 2,21,000 रुपये है। जिसके आधार पर जगदगिरिगुट्टा थाने में अपराध संख्या 745/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई।

सीसीटीवी कैमरों की जाँच से पकडी गई महिला

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, जगद्गिरिगुट्टा पुलिस थाने की अपराध टीम और सीसीएस बालानगर ने एसओसी के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच की और पाया कि एक महिला बैग लेकर संदिग्ध रूप से घूम रही थी। सीसीटीवी से महिला की तस्वीर ली गई और उसे आसपास के पुलिस थानों में प्रसारित किया गया। बाद में पता चला कि इस महिला को पहले बोराबंडा पुलिस थाने ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था और महिला का विवरण एकत्र कर उसे मधुरानगर, सनत नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बेबी उर्फ आरोही बताया और बताया कि वह पहले घर-घर जाकर सामान बेचने का काम करती थी। उस समय उसने देखा कि घर की चाबियाँ जूतों की रैक, बाल्टियों, फूलों के पौधों और बाथरूम में रखी जाती थीं।

चोरी के अन्य मामलें में बेबी को अभी 28 जून को मिली थी जमानत

तीन साल पहले, फेसबुक के माध्यम से उसकी जान-पहचान कर्नाटक के बेलगावी निवासी बचलकर फ्रैंकलिन उर्फ चिंटू से हुई और वह उससे परिचित हो गई। विलासितापूर्ण जीवन जीने की लत और उसकी कमाई कम होने के कारण, उसने घरों में चोरी करना शुरू कर दिया। वह ऑल्विन कॉलोनी आई और घर की तलाश की। शिकायतकर्ता का घर बंद पाया गया और चाबी जूते की रैक पर हेलमेट के नीचे मिली। मुख्य द्वार खोलकर वह बेडरूम में गई और अलमारी की चाबी अलमारी में मिली। अलमारी खोलकर उसने आभूषण चुरा लिया और भाग गई। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी महिला बोराबंडा पुलिस थाने के (2) मामलों में संलिप्त थी और चंचलगुडा जेल गया थी। बीते 28 जून को उसे एक अन्य मामलें में जमानत मिली थी।

Read also: Congress : कांग्रेस पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण का वादा धोखा : किशन रेड्डी

हैदराबाद में बस हादसा, 10 लोग घायल

हैदराबाद में बस हादसा, 10 लोग घायल

प्रसिद्ध साहित्यकार नंदिनी सिधा रेड्डी को केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार

प्रसिद्ध साहित्यकार नंदिनी सिधा रेड्डी को केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार

सीएम रेवंत रेड्डी तेलंगाना का इतिहास मिटाने की कोशिश कर रहे

सीएम रेवंत रेड्डी तेलंगाना का इतिहास मिटाने की कोशिश कर रहे

राष्ट्रगान के ‘अपमान’ पर भाजपा ने एआईएमआईएम विधायक को घेरा

राष्ट्रगान के ‘अपमान’ पर भाजपा ने एआईएमआईएम विधायक को घेरा

क्रिश्चियन भवन के प्रस्ताव को शीघ्र आगे बढ़ाने का वादा

क्रिश्चियन भवन के प्रस्ताव को शीघ्र आगे बढ़ाने का वादा

तेलंगाना में 300 करोड़ का फार्मा-इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश

तेलंगाना में 300 करोड़ का फार्मा-इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश

टीजीएसआरटीसी ने उगादी और रमजान के लिए विशेष बस सेवाओं की योजना बनाई

टीजीएसआरटीसी ने उगादी और रमजान के लिए विशेष बस सेवाओं की योजना बनाई

एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर थमेगा

एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर थमेगा

नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपी छह घंटे के भीतर गिरफ्तार

नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपी छह घंटे के भीतर गिरफ्तार

ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे – संजय श्रीवास्तव

ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे – संजय श्रीवास्तव

जीवन रेड्डी के इस्तीफे की खबरों पर बयान

जीवन रेड्डी के इस्तीफे की खबरों पर बयान

एसीबी की आकस्मिक जांच में कामारेड्डी नगरपालिका में अनियमितताएँ उजागर

एसीबी की आकस्मिक जांच में कामारेड्डी नगरपालिका में अनियमितताएँ उजागर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870