हैदराबाद । तेलंगाना में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना सुविधा की औपचारिक शुरुआत रविवार को की गई। राज्यपाल (Governor) शिव प्रताप शुक्ल व सीएम रेवंत रेड्डी ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनगणना संचालन निदेशक भारती होलिकेरी और जीएचएमसी (GHMC) आयुक्त आर. वी. कर्णन मौजूद रहे।
स्वयं अपने घर की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं नागरिक
अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना के जरिए नागरिक स्वयं अपने घर की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान होगी। जीएचएमसी आयुक्त आर. वी. कर्णन ने शहरवासियों से अपील की कि वे आगे आकर स्व-गणना में भाग लें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक परिवार का सही आंकलन सुनिश्चित किया जा सके।

स्व-गणना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाग लिया
जुबली हिल्स में जनगणना 2027 के तहत आयोजित स्व-गणना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाग लिया। इस दौरान जनगणना अधिकारियों ने उन्हें सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्वयं वेबसाइट के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे जनगणना में सक्रिय रूप से भाग लें और स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाएं। कार्यक्रम में डायरेक्टोरेट ऑफ सेंसस ऑपरेशन्स की निदेशक भारती होलिकेरी, जीएचएमसी कमिश्नर आर.वी. कर्णन, जॉइंट प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर प्रियंका आल, सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त सी.एच. प्रियंका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :