Sewing Machines : तेलंगाना बीसी महिलाओं को सौ प्रतिशत सब्सिडी पर सिलाई मशीनें

Read Time:  1 min
सिलाई मशीनें
सिलाई मशीनें
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने राज्य की बीसी (Backward Classes ) महिलाओं को आत्मनिर्भर (Self-Employment) बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कुशल बीसी महिलाओं को टेलरिंग आधारित स्वरोजगार उपलब्ध कराने, उनकी उत्पादकता बढ़ाने और उन्हें सफल उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ऑटोमेटिक सिलाई मशीनें वितरित करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार के निर्णय के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1000 महिलाओं को 100 प्रतिशत सब्सिडी पर सिलाई मशीनें प्रदान की जाएंगी।

आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी महिलाएं

इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। योजना के क्रियान्वयन को लेकर बीसी कल्याण विभाग की सचिव बालमयादेवी, बीसी कॉर्पोरेशन के एमडी मल्लैया बट्टू सहित अन्य अधिकारियों के साथ मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने समीक्षा बैठक की। मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने बताया कि जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जिला कलेक्टरों की देखरेख में सिलाई मशीनों के लिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

प्रत्येक विधानसभा में 1000 महिलाओं को इस योजना का

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 1000 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिससे वे स्वरोजगार के जरिए अपनी आय बढ़ा सकेंगी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही, विभाग द्वारा स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।