Hyderabad: पेट्रोल की परेशानी के बीच तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की पहल

Read Time:  1 min
तेलंगाना
तेलंगाना
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। वर्तमान युद्ध जैसे माहौल और ईंधन संकट की स्थिति को देखते हुए तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) ने आम जनता (General Public)को राहत देने के लिए अहम फैसला लिया है। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े होकर परेशान हो रहे वाहन चालकों को ध्यान में रखते हुए निगम ने सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प पेश किया है।

बसों के किराए में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वाई. नागिरेड्डी ने घोषणा की है कि हैदराबाद शहर में मेट्रो एसी और मेट्रो डीलक्स बसों के किराए में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, ‘पेट्रोल की परेशानी क्यों झेलें, जब आरटीसी बसें मौजूद हैं! नागिरेड्डी ने कहा कि पेट्रोल के लिए किलोमीटर लंबी कतारों में लगकर समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। निजी वाहनों के बजाय आरटीसी बसों से यात्रा कर लोग सुरक्षित और तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

मौजूदा ईंधन संकट के समय हर बूंद पेट्रोल कीमती

उन्होंने कहा कि मौजूदा ईंधन संकट के समय हर बूंद पेट्रोल कीमती है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन अपनाने से ईंधन की बचत होगी, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद है। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होने से ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों घटेंगे। खासकर इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा कर नागरिक पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। एसी बसों को महंगा मानने वाले यात्रियों के लिए 30 प्रतिशत की छूट बड़ा अवसर है। इससे कम खर्च में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा संभव होगी। नागिरेड्डी ने शहरवासियों से अपील की, ‘पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं, सुरक्षित रूप से बसों में सफर करें और आरामदायक यात्रा का आनंद लें।’ निगम ने उम्मीद जताई है कि शहर के लोग इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर ट्रैफिक और पेट्रोल की समस्याओं से राहत पाएंगे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/


यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।