Jubilee Hills bypoll : जुबिली हिल्स से कांग्रेस विधायक नवीन यादव के चुनाव को चुनौती देते हुए बीआरएस उम्मीदवार मागंती सुनीता ने तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में गलत जानकारी दी गई थी। इसके अलावा चुनाव प्रचार के समय आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है।
मागंती सुनीता ने नवीन यादव के चुनाव को रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि संपत्ति और अन्य विवरणों से जुड़ी जानकारियां सही तरीके से प्रस्तुत नहीं की गईं। इस मामले पर हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई होने की संभावना है।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
भारी बहुमत से जीत
जुबिली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। (Jubilee Hills bypoll) कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने बीआरएस की मागंती सुनीता को करीब 25 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया। पोस्टल बैलेट से लेकर हर राउंड तक नवीन यादव ने लगातार बढ़त बनाए रखी।
जीत के बाद नवीन यादव ने विधानसभा स्पीकर के कार्यालय में विधायक पद की शपथ ली। उन्होंने वर्ष 2009 में राजनीति में कदम रखा था और शुरुआत में एआईएमआईएम से जुड़े रहे। वर्षों के राजनीतिक सफर के बाद उन्होंने जुबिली हिल्स सीट से रिकॉर्ड बहुमत के साथ जीत हासिल कर अपना सपना साकार किया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :