తెలుగు | Epaper

News Hindi : ग्लोबल समिट की सुरक्षा इंतजामों का एडी़जी महेश भगवत ने जायजा लिया

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : ग्लोबल समिट की सुरक्षा इंतजामों का एडी़जी महेश भगवत ने जायजा लिया

हैदराबाद। रंगारेड्डी जिले के कंदुकूर मण्डल स्थित फ्यूचर सिटी (Future City) में आयोजित होने वाले ग्लोबल समिट के लिए सुरक्षा व्यवस्था और बंदोबस्त की समीक्षा करने के लिए आज अतिरिक्त डीजीपी महेश भगवत (Mahesh Bhagwat) ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ फ्यूचर सिटी में एक समीक्षा बैठक की। राचकोंडा सीपी सुधीर बाबू , आईजीपी रमेश रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महेश भगवत ने समिट स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए : महेश भागवत

बैठक के दौरान महेश भगवत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि चूंकि यह समिट तेलंगाना के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस, स्पेशल ब्रांच, इंटेलिजेंस, ऑक्टोपस, ग्रेहाउंड्स, डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड के माध्यम से कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। बैठक में समिट के लिए आवश्यक आवास, मेस, किचन और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।

समिट में लगभग 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे

अधिकारियों ने बताया कि समिट में लगभग 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय निवेश संस्थाओं के प्रतिनिधि, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुख, देशी उद्योगपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। वीआईपी प्रतिनिधियों के चारों ओर तीन परत सुरक्षा व्यवस्था होगी। समिट स्थल पर निगरानी के लिए लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो सेंट्रल पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगभग 1000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। रोड डायवर्जन, बैरिकेड्स और पार्किंग मैनेजमेंट के लिए ट्रैफिक मार्शल्स नियुक्त किए जाएंगे। जनता और वाहन चालकों के लिए समिट के दौरान दो दिनों तक मार्ग परिवर्तनों के साथ पुख्ता पुलिस बंदोबस्त रहेगा।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

हैदराबाद में आग हादसा, तीन लोग गंभीर घायल

हैदराबाद में आग हादसा, तीन लोग गंभीर घायल

प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण के सफल आयोजन का निर्देश

प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण के सफल आयोजन का निर्देश

ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन बनाए जाएँ – भट्टी

ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन बनाए जाएँ – भट्टी

नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैदराबाद पहुँचे, सीएम ने किया स्वागत

नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैदराबाद पहुँचे, सीएम ने किया स्वागत

आईडीएच कॉलोनी में बच्चों के पार्क विकसित किए जाएँ – कर्णन

आईडीएच कॉलोनी में बच्चों के पार्क विकसित किए जाएँ – कर्णन

कविता का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

कविता का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता – विवेक

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता – विवेक

निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की कीमतों को लेकर खफा हुए स्वास्थ्य मंत्री

निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की कीमतों को लेकर खफा हुए स्वास्थ्य मंत्री

गोदावरी पुष्करालु 2027 – प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँ – पोंगुलेटी

गोदावरी पुष्करालु 2027 – प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँ – पोंगुलेटी

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 ट्रक चालकों को किया गया सम्मानित

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 ट्रक चालकों को किया गया सम्मानित

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

बीजेपी की वृद्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण – राव

बीजेपी की वृद्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण – राव

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870