తెలుగు | Epaper

News Hindi : फर्जी गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : फर्जी गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

हैदराबाद : साइबर अपराध पुलिस (Cyber ​​Crime Police) ने साइबराबाद के विशेष पुलिस स्टेशन के साथ मिलकर एक साइबर गिरोह को बैंक खाते और सिम कार्ड मुहैया कराकर ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार किया। गिरोह ने फर्जी गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए निर्दोष पीड़ितों को ठगा और उन्हें अवास्तविक लाभ दिखाकर बड़ी रकम वसूली।

धोखाधड़ी वाले लेनदेन के लिए 120 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल : डीसीपी

गिरफ्तार आरोपियों में डोप्पलापुडी नवीन कुमार, वंकाद्री संदीप कुमार, चिंतालपति प्रुध्वी रामाराजू, चिंतालपति पवन वेंकट नागा भारद्वाज, और ममिदिसेट्टी रामंजनेयुलु शामिल है। डीसीपी साइबर अपराध, साइबराबाद बी. साई श्री ने बताया कि आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से धोखाधड़ी वाले लेनदेन के लिए 120 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। वे सत्यनारायण वर्मा नामक व्यक्ति के यहाँ काम करते थे और सुपागो वेबसाइट पर उपलब्ध गेमिंग पोर्टल डॉज बुक777 के माध्यम से धन का प्रबंधन करते थे।

14 लाख रुपए की राशि जब्त : पुलिस

डीसीपी ने कहा कि कुल लेनदेन की पहचान अभी बाकी है और अब तक इन खातों में लगभग 14 लाख रुपए की राशि जमा है, जिसे जब्त किया जा रहा है। आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 30 मोबाइल, 32 चेक बुक, 23 एटीएम कार्ड और 48 सिम कार्ड बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ओटीपी, पिन या बैंक विवरण साझा न करें और ऑनलाइन सट्टेबाजी व गेमिंग ऐप्स से बचें। मामले की जाँच साइबर अपराध पुलिस स्टेशन, साइबराबाद के पुलिस निरीक्षक जी. विजय कुमार द्वारा साइबर अपराध, साइबराबाद के सहायक पुलिस आयुक्त ए. रवींद्र रेड्डी की निगरानी में की जा रही है।

यह भी पढ़ें :

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

बीजेपी की वृद्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण – राव

बीजेपी की वृद्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग के कारण – राव

ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए राज्य को तैयार किया जाए – रेवंत रेड्डी

ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए राज्य को तैयार किया जाए – रेवंत रेड्डी

रेल डिब्बा कारखाने और विस्थापित परिवारों के लिए रोजगार की मांग

रेल डिब्बा कारखाने और विस्थापित परिवारों के लिए रोजगार की मांग

12 वर्षीय कुचीपुड़ी नृत्यांगना का ‘गिरि प्रदक्षिणा’ मार्ग पर नृत्य

12 वर्षीय कुचीपुड़ी नृत्यांगना का ‘गिरि प्रदक्षिणा’ मार्ग पर नृत्य

सेवानिवृत्त जज से 1 करोड़ रुपये की ठगी

सेवानिवृत्त जज से 1 करोड़ रुपये की ठगी

दिल्ली में तेलंगाना की मजबूत आवाज़ बनूंगा- वेनम नरेंद्र रेड्डी

दिल्ली में तेलंगाना की मजबूत आवाज़ बनूंगा- वेनम नरेंद्र रेड्डी

पीजी डॉक्टर दीपिका केस में सीनियर गिरफ्तार

पीजी डॉक्टर दीपिका केस में सीनियर गिरफ्तार

विजय पर अपनी पार्टी की नेता का हमला

विजय पर अपनी पार्टी की नेता का हमला

तेलुगु यूनिवर्सिटी विवाद, एपी वीसी को नोटिस

तेलुगु यूनिवर्सिटी विवाद, एपी वीसी को नोटिस

तेलंगाना आंदोलन केस खत्म, केसीआर, केटीआर को राहत

तेलंगाना आंदोलन केस खत्म, केसीआर, केटीआर को राहत

के. कविता को हाईकोर्ट नोटिस

के. कविता को हाईकोर्ट नोटिस

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870