తెలుగు | Epaper

News Hindi : विस्फोटक पटाखों के अवैध भंडारण पर छापा, 18 लाख रुपए के पटाखे जब्त

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : विस्फोटक पटाखों के अवैध भंडारण पर छापा, 18 लाख रुपए के पटाखे जब्त

हैदराबाद : आयुक्त कार्य बल, (Task Force) पूर्वी क्षेत्र टीम, हैदराबाद के अधिकारियों ने अफजलगंज पुलिस (Afzalgunj Police) के साथ मिलकर अफजलगंज पुलिस थाने के अंतर्गत हैदराबाद के सिद्धम्बर बाजार स्थित एक विस्फोटक पटाखों के अवैध भंडारण पर छापा मारा। इस दौरान 18 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए गए।

आवासीय परिसर में अवैध रूप से विस्फोटक पटाखों का भंडारण

इस दौरान आवासीय परिसर में अवैध रूप से विस्फोटक पटाखों का भंडारण कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही, विभिन्न ब्रांड के लगभग 18 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी का श्याम कुमार सुगंधी, बोगलकुंटा, अबिड्स, हैदराबाद का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि आरोपी, श्याम कुमार सुगंधी, संबंधित अधिकारियों से कोई वैध लाइसेंस लिए बिना, गोदाम परिसर में अवैध रूप से विस्फोटक पटाखों का भंडारण कर रहा था और यह जानते हुए भी कि आवासीय क्षेत्र में पटाखों का भंडारण करने से, बिना किसी एहतियाती उपाय के, किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने पर निवासियों के जीवन और संपत्ति को गंभीर नुकसान हो सकता है।

पटाखा गोदाम पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार किया

एक गुप्त सूचना के आधार पर, कमिश्नर टास्क फोर्स, पूर्वी क्षेत्र टीम, हैदराबाद ने अफजलगंज पुलिस के साथ मिलकर पटाखा गोदाम पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह छापेमारी पूर्वी क्षेत्र टास्कफोर्स के पुलिस निरीक्षक यू चंद्रशेखर की देखरेख में, पूर्वी क्षेत्र टास्कफोर्स के उप-निरीक्षक एम. अनंत चारी, एस. करुणाकर रेड्डी और पी. नागराजू तथा अफजलगंज पुलिस की टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़े :

तेलंगाना में गर्मी से राहत, 15 मार्च से बारिश

तेलंगाना में गर्मी से राहत, 15 मार्च से बारिश

हैदराबाद में आग हादसा, तीन लोग गंभीर घायल

हैदराबाद में आग हादसा, तीन लोग गंभीर घायल

प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण के सफल आयोजन का निर्देश

प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण के सफल आयोजन का निर्देश

ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन बनाए जाएँ – भट्टी

ग्राम पंचायतों के लिए स्थायी भवन बनाए जाएँ – भट्टी

नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैदराबाद पहुँचे, सीएम ने किया स्वागत

नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैदराबाद पहुँचे, सीएम ने किया स्वागत

आईडीएच कॉलोनी में बच्चों के पार्क विकसित किए जाएँ – कर्णन

आईडीएच कॉलोनी में बच्चों के पार्क विकसित किए जाएँ – कर्णन

कविता का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

कविता का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता – विवेक

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता – विवेक

निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की कीमतों को लेकर खफा हुए स्वास्थ्य मंत्री

निजी अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण की कीमतों को लेकर खफा हुए स्वास्थ्य मंत्री

गोदावरी पुष्करालु 2027 – प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँ – पोंगुलेटी

गोदावरी पुष्करालु 2027 – प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँ – पोंगुलेटी

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 ट्रक चालकों को किया गया सम्मानित

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 ट्रक चालकों को किया गया सम्मानित

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभा की वैश्विक मांग – ईटेला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870