తెలుగు | Epaper

News Hindi : तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 41 किलो गांजा बरामद

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 41 किलो गांजा बरामद

हैदराबाद । कल्लूर पुलिस (Police) स्टेशन और एसओटी (SOT), माधापुर ज़ोन, साइबराबाद कमिश्नरेट की टीम ने तल्लापुर गांव से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और 41.9 किलो गांजा जब्त किया।

गिरफ्तार सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के

गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपियों में मिथुन बरमान, निवासी, इस्नापुर, पठानचेरुवु, सुदेन रॉय, निवासी लेबर कैंप, कोकापेट , रेज़ाउल शेख, निवासी लेबर कैंप, लिंगमपल्ली शामिल है। ये सभी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। इस मामले में तपन बिस्वास, निवासी , दिनहाटा, कूच बिहार, पश्चिम बंगाल फरार है। पुलिस के अनुसार विशेष जानकारी के आधार पर, कल्लूर पुलिस और एसओटी , माधापुर ज़ोन की टीम ने तीन गांजा तस्करों मिथुन बरमान, सुदेन रॉय और रेज़ाउल शेख को गिरफ्तार किया, जो तल्लापुर में छोटे पैमाने पर मजदूरों को गाजे को बेच रहे थे

फरार तपन बिस्वास मुख्य मास्टर माइंड

आरोपियों से कुल 41.9 किलो गांजा और 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे फरार आरोपी तपन बिस्वास से गांजे को प्राप्त कर रहे थे। पुलिस ने युवाओं से नशीले पदार्थो से दूर रहने का अनुरोध किया है। साथ ही माता-पिता भी अपने बच्चों पर ध्यान देने की अपील है। ताकि उन्हें नशे से दूर रखा जा सकें।

गांजा पीने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

(Cannabis/Marijuana) के प्रभाव शरीर और दिमाग दोनों पर पड़ते हैं।

  • तुरंत प्रभाव (Short-term effects):
    • मनोवैज्ञानिक: खुशी या मस्ती (Euphoria), तनाव कम होना
    • संज्ञानात्मक: ध्यान और याददाश्त कमजोर होना, सोचने-समझने की क्षमता कम होना
    • शारीरिक: हृदय की धड़कन बढ़ना, लाल आँखें, भूख बढ़ना
  • लंबे समय के प्रभाव (Long-term effects):
    • दिमाग़: याददाश्त और सीखने की क्षमता में कमी
    • मानसिक स्वास्थ्य: चिंता (Anxiety), अवसाद (Depression), कभी-कभी मानसिक विकार
    • फेफड़े: धूम्रपान के माध्यम से लेने पर फेफड़ों को नुकसान
    • निर्भरता (Addiction) की संभावना

साइबराबाद पुलिस की ‘फुट पेट्रोलिंग’ से बढ़ा भरोसा

साइबराबाद पुलिस की ‘फुट पेट्रोलिंग’ से बढ़ा भरोसा

पिता की हत्या कर बेटे ने खाई बिरयानी, बोला ‘बाय मिस्टेक’

पिता की हत्या कर बेटे ने खाई बिरयानी, बोला ‘बाय मिस्टेक’

पत्नी ने मां को खाना नहीं परोसा, पति ने गला घोंटा

पत्नी ने मां को खाना नहीं परोसा, पति ने गला घोंटा

युवती को कार से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

युवती को कार से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पिता की दूसरी शादी की बात से नाराज था अक्षत

पिता की दूसरी शादी की बात से नाराज था अक्षत

एसबीआई एटीएम से 6 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

एसबीआई एटीएम से 6 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

सीपीआई माओवादी के चार शीर्ष भूमिगत नेताओं ने छोड़ा संगठन

सीपीआई माओवादी के चार शीर्ष भूमिगत नेताओं ने छोड़ा संगठन

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

पुलिस की अनूठी पहल, देश का पहला ‘डिफ्रीज अकाउंट्स मेला’

पुलिस की अनूठी पहल, देश का पहला ‘डिफ्रीज अकाउंट्स मेला’

मोबाइल और बाइक चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और बाइक चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

चार राज्यों से जुड़े मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

चार राज्यों से जुड़े मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870