తెలుగు | Epaper

News Hindi : हैदराबाद कांग्रेस इकाई में बड़ा फेरबदल, डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : हैदराबाद कांग्रेस इकाई में बड़ा फेरबदल, डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ

हैदराबाद । हैदराबाद (Hyderabad) में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस पार्टी ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC ) का व्यापक पुनर्गठन करते हुए 45 सदस्यीय नई संरचना की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने इच्छुक पदाधिकारियों के लिए एक नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिससे संगठन में पारदर्शिता और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कांग्रेस का शहर में मजबूत जनाधार रहा है : सैफुल्लाह

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए हैदराबाद डीसीसी अध्यक्ष सैयद खालिद सैफुल्लाह ने कहा कि कांग्रेस का शहर में मजबूत जनाधार रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर संगठनात्मक मजबूती की कमी थी। उन्होंने कहा, अब हमारा पूरा ध्यान संगठन के पुनर्निर्माण पर है। हम एक समर्पित, गतिशील और कांग्रेस मूल्यों से जुड़ी टीम बनाना चाहते हैं। नई डीसीसी संरचना हैदराबाद की पांच विधानसभा क्षेत्रों बहादुरपुरा, चंद्रायणगुट्टा, चारमीनार, मलकपेट और याकूतपुरा तथा दस ब्लॉकों को कवर करेगी

44 डिवीजन अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी

इसमें एक कोषाध्यक्ष, पांच प्रवक्ता, दस उपाध्यक्ष, पांच महासचिव, नौ सचिव और 15 कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, जिले के सभी 44 डिवीजनों में सक्रिय पार्टी कार्य के लिए 44 डिवीजन अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया को सरल और समावेशी बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू किया गया है, जो 4 जनवरी तक खुला रहेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। एआईसीसी पर्यवेक्षक मोहम्मद जावेद और सुब्रमण्यम ने पुनर्गठन प्रक्रिया की निगरानी करते हुए महिलाओं, युवाओं, एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया है। उन्होंने विशेष रूप से नई डीसीसी में महिलाओं को 20 से 25 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की सिफारिश की है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870