News Hindi : पुलिस के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों को मिली चिकित्सा सेवा

Read Time:  1 min
पुलिस
पुलिस
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । पुलिस के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा सेवा मिली। वरिष्ठ नागरिकों की सहायता और देखभाल के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष कार्यक्रम ‘गोल्डन केयर’ (Golden Care) के तहत राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट और राचकोंडा (Rachakonda) सिक्योरिटी काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक कन्वेंशन हॉल में तीसरे मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

244 वरिष्ठ नागरिकों को समग्र चिकित्सा सेवाएं मिली

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राचकोंडा पुलिस आयुक्त सुधीर बाबू ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से कुल 244 वरिष्ठ नागरिकों को समग्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। जिम केयर पॉलीक्लिनिक, सोली आई केयर, सौजन्य डेंटल और एमईएनटी विशेषज्ञों के सहयोग से जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, डेंटिस्ट्री और नेत्र रोग विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया।

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

इस अवसर पर अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मलकाजगिरी डीसीपी सी.एच. श्रीधर, वूमन सेफ्टी डीसीपी उषा रानी, मलकाजगिरी अतिरिक्त डीसीपी वेंकट रमण, कुशायगुड़ा एसीपी वाई. वेंकट रेड्डी, वूमन सेफ्टी एसीपी वेंकटेश्वरलु, आरकेएससी संयुक्त सचिव राधिकानाथ, मुख्य समन्वयक एम. सावित्री, के. सूर्यनारायण सहित कुशायगुड़ा, नरेडमेट, चरलापल्ली, जवाहरनगर और कीसरा सीआई तथा शी-टीम्स सीआई एम. मुनि और अंजैय्या उपस्थित रहे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।