News Hindi : नववर्ष पर नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई – पुलिस आयुक्त

Read Time:  1 min
नववर्ष
नववर्ष
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । नववर्ष समारोह के दौरान शहर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय (Incidents) घटनाएं न हों। इसके लिए कड़े और व्यापक कदम उठाए गए हैं। यह बात हैदराबाद पुलिस आयुक्त (CP) वी.सी. साज्जनर ने कही।

फील्ड स्तर के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की

बुधवार को बंजारा हिल्स स्थित टीजीआईसीसीसी से फील्ड स्तर के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने नववर्ष पर शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। विशेष रूप से कार्यक्रमों की समय-सीमा, शराब की बिक्री और यातायात नियमों के पालन पर सख्ती बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

सीपी ने स्पष्ट किया कि शहर में न्यू ईयर कार्यक्रमों और समारोहों की अनुमति केवल आधी रात 1 बजे तक ही है। निर्धारित समय के बाद कार्यक्रम आयोजित करने या नियमों के विपरीत साउंड सिस्टम का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाइन शॉप्स और बार के निर्धारित समय के बाद बैक डोर से शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

120 स्थानों पर विशेष टीमों के साथ ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए इस बार पहले से ही जांच शुरू की जा रही है। बुधवार रात 7 बजे से शहर भर में 120 स्थानों पर विशेष टीमों के साथ ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया जा रहा है। नशे की हालत में पकड़े जाने पर भारी जुर्माना, जेल की सजा के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करना और वाहन जब्त करने जैसी कार्रवाइयां की जाएंगी।

यह विशेष अभियान जनवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा। युवाओं से आग्रह किया गया कि वे रैश ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग से बचें और परिवार के साथ सुरक्षित रूप से नए साल का स्वागत करें। शराब सेवन करने वालों को वाहन न चलाने और कैब या ड्राइवर की सेवाएं लेने की सलाह दी गई। बैठक में जॉइंट सीपी (ट्रैफिक) जोएल डेविस, डीसीपी श्वेता, अपूर्वा राव, रक्षित कृष्णमूर्ति, रूपेश, वेंकट लक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।