తెలుగు | Epaper

News Hindi : दमरे में हुई राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : दमरे में हुई राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक

हैदराबाद । हैदराबाद मंडल, दक्षिण मध्य रेलवे पर संतोष कुमार वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/हैदराबाद (Divisional Railway Manager) की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 184वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में डी.एस.रामाराव, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ सीएच. पद्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी शाखा अधिकारियों ने भाग लिया। आशा महेश कुमार, राजभाषा अधिकारी ने अध्यक्ष (Chairman) तथा सभी सदस्यों का स्वागत किया।

हिंदी ई-पत्रिका हैदराबाद दर्पण का विमोचन

बैठक के आरंभ में मंडल रेल प्रबंधक ने हैदराबाद मंडल की हिंदी ई-पत्रिका हैदराबाद दर्पण का विमोचन किया गया। इस प्रयास के लिए राजभाषा विभाग को बधाई देते हुए अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि विभिन्न विभागों से संबंधित गतिविधियां, अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा लिखे गए लेख, कहानियां, कविताएं आदि शामिल करने से भविष्य में यह पत्रिका अधिक ज्ञानवर्धक और उपयोगी बनेगी। अध्यक्ष ने राजभाषा कार्यान्वयन हेतु वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित मद विशेषकर धारा 3 (3) के प्रलेखों को अंग्रेजी-हिंदी द्विभाषी रूप में जारी करना, हिंदी में प्राप्त पत्रों का उत्तर हिंदी में देना, हिंदी में मूल पत्राचार को बढ़ाने का प्रयास करना, सभी विभागों द्वारा वेबसाइट को द्विभाषी रूप में अपडेट करना तथा सभी अधिकारी अपने निरीक्षणों में हिंदी मदों को जोड़ने के लिए नियमित रूप से गूगल शीटों का उपयोग करना आदि पर विशेष जोर पर देने के लिए कहा

आसानी से हिंदी में काम करने के बारे में विस्तार से समझाया

डीएस रामाराव, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने हिंदी ई-पत्रिका के नियमित विमोचन पर राजभाषा विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि हैदराबाद मंडल के सभी स्टेशन संचालन नियम एवं फाटक संचालन नियम क्रमशः द्विभाषिक और त्रिभाषी रूप में उपलब्ध हैं। उन्होंने संबंधित शाखा अधिकारियों से अनुरोध किया कि वर्ष 2025-26 के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्यों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दें। ई-ऑफिस में हिंदी क्विक नोटिंग के प्रयोग को बनाए रखें। सभी शाखा अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित पीसीडीओ/एमसीडीओ द्विभाषी रूप में मंडल रेल प्रबंधक और संबंधित प्रमुख विभाग अध्यक्षों को भिजवाना सुनिश्चित करें। राजभाषा अधिकारी ने पावर पाइंट प्रस्तुति के माध्यम से ई-ऑफीस पर क्विक नोटिंग का उपयोग करते हुए आसानी से हिंदी में काम करने के बारे में विस्तार से समझाया।

दक्षिण मध्य रेलवे कौन सा है?

दक्षिण मध्य रेलवे भारतीय रेलवे का एक ज़ोन है।

  • मुख्यालय: सिकंदराबाद (हैदराबाद), तेलंगाना
  • कवर्ड राज्य/क्षेत्र: तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के कुछ हिस्से
  • यह ज़ोन 1966 में गठित किया गया था।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  • स्थान: बिलासपुर
  • राज्य: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870