हैदराबाद । पुलिस ने कुछ ही मिनटों में कार्रवाइ कर महिला लाखों के गहने सौंपे दिए। पुलिस की इस कदम की महिला ने सराहना की है। हैदराबाद में सैफाबाद पुलिस (Saifabad Police) ने महज 30 मिनट (Just 30 Minutes) में सारा एक्शन 30 मिनट में पूरा कर लिया। लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के गहने और नकदी बरामद कर एक तीर्थयात्री महिला को सौंप दिए।
तमिलनाडु से हैदराबाद आई थी महिला
बीते 27 मार्च की रात करीब 9:30 बजे तमिलनाडु निवासी मणिमेगला ने सैफाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। वह लकड़ीकापुल मेट्रो स्टेशन बस स्टॉप पर रैपिडो ऑटो में अपना हैंडबैग भूल गई थीं। बैग में 25 में सोने के आभूषण व 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे। थाना प्रभारी ए. सीतैय्या ने तुरंत क्राइम टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और रैपिडो सेवा के डेटा की मदद से वाहन और चालक का पता लगाया।
ऑटो को चादरघाट इलाके में ट्रेस किया
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में ऑटो को चादरघाट इलाके में ट्रेस कर लिया गया। चालक को रोककर बैग बरामद किया गया, जिसमें सभी सामान सुरक्षित मिला। इसके बाद बैग को थाने लाकर आवश्यक सत्यापन के बाद महिला दे दिया गया। बहुत जल्दी आभूषण मिलने पर मणिमेगला ने सैफाबाद पुलिस की तत्परता और ईमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
गहने शब्द का अर्थ क्या होता है?
अर्थ ऐसे आभूषणों से है, जिन्हें शरीर को सजाने और सुंदर बनाने के लिए पहना जाता है। इसमें सोना, चांदी, हीरे या अन्य धातुओं और रत्नों से बने हार, अंगूठी, कंगन, झुमके आदि शामिल होते हैं। ये केवल सजावट ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखते हैं और कई बार धन के रूप में भी देखे जाते हैं।
गहने कब खरीदना चाहिए?
खरीदने का समय आमतौर पर त्योहारों, शादियों या शुभ अवसरों पर अच्छा माना जाता है। विशेष रूप से अक्षय तृतीया और धनतेरस जैसे दिनों पर सोना-चांदी खरीदना शुभ समझा जाता है। इसके अलावा जब कीमतें कम हों या ऑफर मिल रहे हों, तब भी खरीदारी करना फायदेमंद होता है। जरूरत और बजट के अनुसार सही समय चुनना बेहतर रहता है।
स्त्री का असली आभूषण क्या है?
कहा जाता है कि स्त्री का असली आभूषण उसके संस्कार, गुण और व्यवहार होते हैं। नम्रता, आत्मविश्वास, ईमानदारी और अच्छा आचरण किसी भी व्यक्ति की असली पहचान बनाते हैं। बाहरी गहने सुंदरता बढ़ाते हैं, लेकिन व्यक्तित्व की सुंदरता उसके विचार और व्यवहार से ही झलकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :