तेलंगाना की अर्थव्यवस्था में लगभग 80,000 करोड़ रुपये का हुआ योगदान : श्रीधर बाबू
हैदराबाद। उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू (Industries Minister D Sridhar Babu) ने कहा कि रियल एस्टेट और पेशेवर सेवा क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में 15.4 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की है। उन्होंने शनिवार को यहां एक प्रॉपर्टी शो का उद्घाटन करने के बाद कहा कि अकेले निर्माण क्षेत्र में 11.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसने तेलंगाना की अर्थव्यवस्था (economy) में लगभग 80,000 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे अपनी आंखें खोलें और वास्तविक आंकड़ों को देखें।’
वर्तमान में तेलंगाना की सेवा अर्थव्यवस्था का 24.9 प्रतिशत हिस्सा
रियल एस्टेट वर्तमान में राज्य की सेवा अर्थव्यवस्था का 24.9 प्रतिशत हिस्सा है। अब तक, 9,744 परियोजनाएँ रेरा के तहत पंजीकृत हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि ये केवल संख्याएँ नहीं हैं, बल्कि उन दावों का तथ्यात्मक खंडन हैं कि कांग्रेस सरकार के तहत इस क्षेत्र में मंदी आ रही है। नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अकेले फरवरी 2025 में हैदराबाद में 5,900 घरों का पंजीकरण किया गया। श्रीधर बाबू ने कहा कि 1 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य की संपत्तियों का पंजीकरण कुल पंजीकरण का 18 प्रतिशत है, जबकि इस प्रीमियम सेगमेंट में वार्षिक वृद्धि दर 58 प्रतिशत है।
गणपति ने तेलंगाना ईडीसीईटी 2025 में किया टॉप
तेलंगाना एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (टीजी ईडीसीईटी) 2025 के शनिवार को घोषित नतीजों में हैदराबाद के एक छात्र ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। 126.839991 अंकों के साथ हैदराबाद के गौलीपुरा के वज्जा गणपति शास्त्री ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः सिकंदराबाद के गैरेपेल्ली शरत चंद्र और वारंगल के कौडागानी नागराजू रहे। यह जानना दिलचस्प था कि कुल 26,304 महिलाओं ने प्रवेश परीक्षा दी, जो पुरुषों (5,801) की तुलना में लगभग 4.5 गुना अधिक थी। हालांकि, शीर्ष 10 में सात स्थान पुरुषों ने हासिल किए।
96.38 प्रतिशत उत्तीर्ण घोषित
टीजीसीएचई के अध्यक्ष प्रोफेसर वी बालकिस्ट रेड्डी और टीजी एडसीईटी 2025 के अध्यक्ष और काकतीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के प्रताप रेड्डी द्वारा घोषित परिणामों में, दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले 32,106 उम्मीदवारों में से 96.38 प्रतिशत उत्तीर्ण घोषित किए गए। प्रोफ़ेसर बालाकिस्ता रेड्डी के अनुसार, 201 निजी और सात सरकारी कॉलेजों सहित कुल 208 कॉलेजों ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के दौरान बीएड कार्यक्रमों में 18,550 सीटों की पेशकश की। कुल सीटों में से, पिछले वर्ष 14,420 सीटें भरी गईं। उन्होंने कहा, ‘प्रवेश परामर्श डिग्री सेमेस्टर परीक्षाओं से जुड़ा हुआ है। टीजी ईडीसीईटी 2025 काउंसलिंग अगस्त के महीने में शुरू होने की उम्मीद है।’
- USA- क्यूबा पर ट्रंप की नई सख्ती, ईंधन और खाद्य संकट गहराने के आसार
- Punjab- ईडी रिमांड में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा, कार्रवाई पर तेज हुई राजनीतिक जंग
- Tamil Nadu- विजय सरकार का बड़ा ऐलान, 200 यूनिट फ्री बिजली समेत महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस
- Tamil Nadu- विजय ने ली तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, नई कैबिनेट में 9 मंत्री शामिल
- Vijay CM : कुछ ही घंटों में मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़