Latest News-Telangana : अंतिम संस्कार से पहले खुला मर्डर का राज!

Read Time:  1 min
तेलंगाना
तेलंगाना
FONT SIZE
GET APP

शव को चिता पर लिटाने ही वाले थे, तभी परिजनों की नजर गई पीठ पर बने लाल निशान पर

एक बुजुर्ग की मौत को पहले प्राकृतिक समझा गया, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले सामने आई एक ऐसी सच्चाई जिसने सबको हिला कर रख दिया।

लाल निशान ने खींचा ध्यान, अंतिम संस्कार रोका गया

  • परिजनों ने जैसे ही बुजुर्ग के शव को चिता पर लिटाया, तो उनकी नजर पीठ पर बने एक गहरे लाल निशान पर गई।
  • निशान संदिग्ध लगने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और अंतिम संस्कार को तुरंत रोक दिया गया।

तेलंगाना के वानापर्थी जिले (Telangana) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां बुजुर्ग सास ने जब बहू से दवा और खाने के लिए पैसे मांगे, तो बहू ने गुस्से में आकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है

तेलंगाना के वानापर्थी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां केवल दवा और खाने के मांगने पर बहू ने सास की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस बीच पति के घर लौटने से पहले महिला ने हत्या के सभी सबूतों को छिपा दिया. उसने पति को सास की स्वाभाविक मौत होने की जानकारी दी. अगले दिन अंतिम संस्कार से पहले जब परिजनों ने महिला को पीठ को देखा तो उस पर चोट के निशान थे. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बहु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह क्रूर घटना वानापर्थी जिले के रेवल्ली मंडल के नागपुर (Nagpur) गांव में हुई. बुजुर्ग महिला डोड्डी येल्लम्मा अपने बेटे मल्लैया और बहू डोड्डी बोगुरम्मा के साथ गांव में रहती थी. येल्लम्मा बीते कुछ सालों से बीमार चल रही थी. घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. इस दौरान अक्सर अपने बेटे और बहू से दवा और खाने के लिए पैसे मांगती थी. हालांकि, बार-बार पैसे मांगने से बहू को काफी गुस्सा आता था. इसके चलते उन दिनों के बीच झगड़े भी होते थे।

अन्य पढ़ें: : तेलंगाना में 1 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी

बहू ने की सास की हत्या

एक दिन बहू को ख्याल आया कि अगर वह अपनी सास को हत्या कर देगी, तो पैसे देने और झगड़े की की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी. 4 अक्टूबर को उसने बुजुर्ग सास की हत्या प्लान तैयार किया. पति और पड़ोसियों के नहीं होने पर उसने मौका मिलते ही डंडे और बेलन से बुजुर्ग सास पर हमला कर दिया और तब तक उसकी पिटाई करती रही, जब तक मौत नहीं हो गई. सजा से बचने के लिए बहू ने सास की हत्या को स्वाभाविक मौत बताया।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

पति के खेत से लौटने से पहले उसने घर से हत्या के सभी निशान मिटा दिए थे. उसने बिस्तर और फर्श पर लगे खून के धब्बे पोंछ दिए. उसने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बताया कि उसकी सास की मृत्यु बुढ़ापे और बीमारी के कारण हुई है. मृतका की उम्र ज्यादा होने और बीमार रहने के कारण लोगों ने उसकी बात मान ली. अगले दिन बुजुर्ग को चिता पर लिटाने की तैयारी की जा रही थी कि तभी परिवार के सदस्यों ने उसकी पीठ पर खून के घाव देखे।

जानें क्यों कातिल बनी बहू

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जब बहू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या के बारे में बता दिया. इसके बाद मृतका की बेटी की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी सास रोजाना दवा और खाने के लिए पैसे मांगती थी. इस बात से परेशान होकर उसने हत्या कर दी।

तेलंगाना का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

महबूबनगर क्षेत्रफल ( 2737.96 वर्ग किमी) की दृष्टि से तेलंगाना राज्य का सबसे बड़ा जिला है। इसे पलामूर के नाम से भी जाना जाता है।

तेलंगाना का नया जिला कौन सा है?

17 फरवरी 2019 को दो नए जिले, मुलुगु और नारायणपेट बनाए गए, जिससे कुल जिलों की संख्या 33 हो गई।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।