తెలుగు | Epaper

कांग्रेस के इस मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा: Rahul Gandhi पर टिपण्णी पड़ा भारी

digital
digital
कांग्रेस के इस मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा: Rahul Gandhi पर टिपण्णी पड़ा भारी

कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बारे में कर्नाटक सरकार के सहकारिता मंत्री कांग्रेस नेता केएन राजन्ना (KN Rajanna) ने राहुल गांधी और पार्टी लाइन से अलग बयान दिया।

राजन्ना ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों की आलोचना करते हुए कहा था कि वोटर लिस्ट कांग्रेस के शासनकाल में बनी थी। अब मंत्री केएन राजन्ना को ये बयान भारी पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर CM सिद्धारमैया ने सहकारिता मंत्री KN राजन्ना का इस्तीफा ले लिया है

राजन्ना ने क्या कहा था?

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री और कांग्रेस नेता केएन राजन्ना ने रविवार को तुमकुरु में राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था- “ऐसा नहीं कहना चाहिए… वोटर लिस्ट कब बनी थी? यह वोटर लिस्ट कांग्रेस के शासनकाल में बनी। उस समय कोई क्यों नहीं बोला? आंखें क्यों बंद थीं? अगर मैं अब और बोलूंगा, तो हालात और बिगड़ जाएंगे। यह सच है कि भाजपा ने गलत काम किया है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन यह सब हमारी आंखों के सामने हुआ, यह भी सोचने वाली बात है। हमें भविष्य में और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा।”

राहुल गांधी बहुत नाराज हो गए थे- सूत्र

जानकारी के मुताबिक, आलाकमान के निर्देश पर CM सिद्धारमैया ने सहकारिता मंत्री KN राजन्ना का इस्तीफा ले लिया है। CM के खास माने जाने वाले मंत्री K N राजन्ना के बयान से राहुल गांधी बहुत नाराज हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान से CM को साफ निर्देश मिल गए थे कि राजन्ना को कैबिनेट से तुरंत ड्रॉप करना होगा।

इस्तीफे के लिए तैयार नहीं थे राजन्ना

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजन्ना इस्तीफा देने को तैयार नहीं थे लेकिन CM की तरफ से आज शाम तक की डेडलाइन दी गई और कहा गया कि अगर उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं दिया तो मजबूरी में उन्हें हटाना पड़ जायेगा। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पहले CM ने अलग से राजन्ना के साथ बैठक की जिसके बाद राजन्ना ने CM को अपना इस्तीफा सौंपा और CM ने उसे मंजूर कर लिया।

आपको बता दें कि इससे पहले राजन्ना ने कहा था- “मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा और सफाई दूंगा।” हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद राजन्ना ने कर्नाटक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

ये ही पढ़े

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870