नई दिल्ली। दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि आज भारत के पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की पुण्यतिथि है। पीएम मोदी के अलावा अन्य नेताओं ने भी पूर्व पीएम वाजपयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को पीएम मोदी ने किया याद
इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में पीएम मोदी (PM modi) ने लिखा कि अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्रपति मुर्मु ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Dropadi Murmu) भी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और गजेंद्र सिंह शेखावत, जदयू सांसद संजय झा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर एकत्रित हुए।
तीन बार देश के पीएम रहे अटल बिहारी वाजपयी
गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजयपी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए। जानकारी दें कि वाजपेयी दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे और पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। बता दें कि 16 अगस्त, 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।
अटल बिहारी वाजपेयी कितनी बार प्रधानमंत्री बने थे?
उन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला है, वे पहले 13 दिन के लिए 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक। फिर लगातार 2 साशन; 8 महीने के लिए 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर वापस 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे
बीजेपी का पहला प्रधानमंत्री कौन था?
जनता के बीच प्रसिद्द अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। 13 अक्टूबर 1999 को उन्होंने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया।
Read more : National : नहीं रहे नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन, 80 वर्ष की उम्र में निधन