मुख्य बातें: –
- अब्बास अंसारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
- “कॉकरोच जनता पार्टी” को बताया पसंदीदा
- CJP कोई असली पार्टी नहीं, सोशल मीडिया कैंपेन
लखनऊ। (Abbas Ansari) के एक बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। आगामी विधानसभा चुनावों के बीच मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका मन “कॉकरोच जनता पार्टी” से चुनाव लड़ने का है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साइकिल सिंबल के सवाल पर दिया मजाकिया जवाब
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे अब्बास अंसारी से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह अगला चुनाव साइकिल सिंबल पर लड़ेंगे, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि उन्हें “कॉकरोच जनता पार्टी” (Cocroach Janta party) काफी पसंद आ रही है और वह उसी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इस पार्टी के मुद्दे उन्हें अच्छे लग रहे हैं और उनके कई परिचित लोग भी इसमें शामिल हो चुके हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर इस पार्टी का कोई कार्यालय खुला हो तो उन्हें भी सदस्य बना दिया जाए।
क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
दरअसल, अब्बास अंसारी जिस “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” का जिक्र कर रहे थे, वह कोई वास्तविक राजनीतिक दल नहीं है। यह सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान है, जिसे विदेश में रहने वाले भारतीय युवक अभिजीत दिपके ने शुरू किया था। कम समय में यह ऑनलाइन कैंपेन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया और सोशल मीडिया पर मीम व व्यंग्य के रूप में चर्चा में आ गया।
Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लंबे समय बाद क्षेत्र में दिखे सक्रिय
Abbas Ansari काफी समय बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नजर आए। वह सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी कमलेश बहादुर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति सौंपी और अपने क्षेत्र भ्रमण की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।
2027 चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखे जा रहे संकेत
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब्बास अंसारी की बढ़ती सक्रियता आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी का संकेत हो सकती है। क्षेत्र में लगातार बैठकों और जनसंपर्क के जरिए वह अपने राजनीतिक आधार को मजबूत करने में जुटे हैं।
Read More :