Bihar- BPSSC में ASI (टेक्निकल) के 22 पदों पर भर्ती, 21 जून तक करें आवेदन

Read Time:  1 min
BPSSC
BPSSC
FONT SIZE
GET APP

पटना। (Bihar Police Subordinate Services Commission) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (टेक्निकल) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 मई 2026 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी

टेक्निकल डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा मौका

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 07/2026 के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, आईटी या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा (Diploma) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

पद विवरण

पद का नामकुल पद
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (टेक्निकल)22
कुल22

आयु सीमा और छूट

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु वर्गवार निर्धारित की गई है।

श्रेणीअधिकतम आयु
अनारक्षित पुरुष37 वर्ष
अनारक्षित महिला / ओबीसी पुरुष- महिला40 वर्ष
एससी / एसटी पुरुष- महिला42 वर्ष

सरकारी कर्मचारियों को 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी जाएगी, जबकि पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु में राहत मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सभी वर्ग₹100

चयन प्रक्रिया में कई चरण

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से लेकर फिजिकल टेस्ट तक देना होगा।

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
  • मेडिकल परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन

महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जून 2026
आयु गणना की तिथि1 अगस्त 2025

लेवल-5 के तहत मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान के तहत सैलरी दी जाएगी। भर्ती बिहार पुलिस विभाग में टेक्निकल शाखा को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली गई है।

Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।