తెలుగు | Epaper

Gig Workers- गिग वर्कर्स का आव्हान, 31 दिसंबर को देशभर में हड़ताल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Gig Workers- गिग वर्कर्स का आव्हान, 31 दिसंबर को देशभर में हड़ताल

नई दिल्ली। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले गिग वर्कर्स (Gig Workers) यानी डिलीवरी पार्टनर्स ने नए साल के जश्न के बीच अपनी मांगों को लेकर बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। अमेजन, जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकिट (Blinkit) जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स से जुड़े लाखों डिलीवरी पार्टनर्स ने 31 दिसंबर 2025 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। 25 दिसंबर को हुई सांकेतिक हड़ताल की सफलता के बाद तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और इफैट ने इस विरोध प्रदर्शन को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया है।

31 दिसंबर को ठप हो सकती हैं फूड डिलीवरी सेवाएं

यदि यह हड़ताल सफल रहती है, तो साल की आखिरी शाम मेट्रो और टियर-2 शहरों में फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी सेवाएं पूरी तरह चरमरा सकती हैं। नए साल की पार्टी और आयोजनों पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका है।

एल्गोरिदम सिस्टम बना गिग वर्कर्स की परेशानी की जड़

इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य केंद्र एल्गोरिदम कंट्रोल (Algorithm Controll) और पारदर्शिता का अभाव है। यूनियन नेताओं का आरोप है कि ऐप आधारित सिस्टम बिना किसी स्पष्ट जानकारी के वर्कर्स का वेतन, टारगेट और इंसेंटिव तय करते हैं। अक्सर बिना किसी वैध कारण के कर्मचारियों की आईडी ब्लॉक कर दी जाती है और तकनीकी समस्याओं या गलत रूट की शिकायतों को सुनने वाला कोई प्रभावी तंत्र मौजूद नहीं है।

वर्कर्स का कहना है कि जोखिम उनका है, जबकि नियम और शर्तें कंपनियां अपनी मर्जी से बदल देती हैं। यह डिजिटल अनिश्चितता श्रमिकों के लिए मानसिक और आर्थिक तनाव का कारण बन गई है।

10 मिनट डिलीवरी मॉडल पर भी उठे सवाल

विरोध की एक बड़ी वजह 10-मिनट डिलीवरी जैसे अल्ट्रा-फास्ट मॉडल भी हैं। डिलीवरी पार्टनर्स का तर्क है कि चंद मिनटों में सामान पहुँचाने की होड़ उनकी जान जोखिम में डाल रही है। कड़ी डेडलाइंस के दबाव में उन्हें सड़कों पर तेज गाड़ी चलाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

यूनियनों ने मांग की है कि ऐसे जोखिम भरे बिजनेस मॉडल को तुरंत बंद किया जाए और कर्मचारियों को फिक्स्ड ब्रेक, उचित स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाए।

लंबे घंटे, घटती कमाई और बढ़ता शोषण

आंकड़ों के अनुसार, लंबे घंटों तक काम करने के बावजूद इन कर्मचारियों की वास्तविक आय में गिरावट आई है, जिससे उनके लिए बुनियादी जीवनयापन भी कठिन हो गया है।

संसद तक पहुँचा गिग वर्कर्स का मुद्दा

गिग वर्कर्स के शोषण का यह मुद्दा अब राजनीतिक गलियारों तक भी पहुँच गया है। हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक डिलीवरी एजेंट के उदाहरण का हवाला देते हुए संसद में चिंता जताई थी। उन्होंने बताया था कि कैसे एक एजेंट 15 घंटे काम करने के बाद भी बमुश्किल 762 रुपये कमा पाता है, जो प्रति घंटे मात्र 52 रुपये के आसपास है।

उन्होंने इसे प्रणालीगत शोषण करार देते हुए कहा था कि भारत कम वेतन और अत्यधिक बोझ वाले श्रमिकों के सहारे अपनी डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण नहीं कर सकता।

Read also : News Hindi : नगरपालिकाओं के विलय के बाद हैदराबाद बना मेगा सिटी – आर.वी. कर्णन

सरकार और कंपनियों को चेतावनी

31 दिसंबर की हड़ताल के माध्यम से श्रमिक यूनियनें सरकार और कंपनियों को यह संदेश देना चाहती हैं कि अब उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती।

गिग वर्कर्स किसे कहते हैं?

गिग वर्कर्स (Gig Workers) ऐसे कर्मचारी होते हैं जो किसी कंपनी के स्थायी सदस्य न होकर, अस्थायी, लचीले या कॉन्ट्रैक्ट-आधारित काम करते हैं, जैसे कि फ्रीलांसर या स्वतंत्र ठेकेदार, और अक्सर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विशिष्ट कार्यों या परियोजनाओं को पूरा करते हैं,

गिग वर्क का क्या अर्थ है?

गिग कार्य, जिसे गैर-मानक कार्य भी कहा जाता है, में पारंपरिक, दीर्घकालिक, प्रत्यक्ष-नियुक्ति रोजगार के बाहर आय-उत्पादक गतिविधियां शामिल होती हैं। यह व्यापक परिभाषा इस बात की स्पष्ट तस्वीर नहीं पेश करती कि गिग वर्क क्या है , बल्कि यह बताती है कि यह क्या नहीं है।

Read More :

Bihar Weather- अगले 48 घंटे अलर्ट, आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Weather- अगले 48 घंटे अलर्ट, आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा

जितेश ने पंजाब किंग्स को कहा धन्यवाद

जितेश ने पंजाब किंग्स को कहा धन्यवाद

एयर डिफेंस में भारत की बड़ी उपलब्धि

एयर डिफेंस में भारत की बड़ी उपलब्धि

UP- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

UP- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

IRAN- ईरान-इजरायल तनाव पर 12 देशों की चिंता, युद्ध रोकने की मांग

IRAN- ईरान-इजरायल तनाव पर 12 देशों की चिंता, युद्ध रोकने की मांग

Bihar- छपरा कांड का खुलासा, जहरीली शराब से हुई थी 5 मौतें, 6 आरोपी गिरफ्तार

Bihar- छपरा कांड का खुलासा, जहरीली शराब से हुई थी 5 मौतें, 6 आरोपी गिरफ्तार

Health- एंकल मूवमेंट से टखनों की लचीलापन और मजबूती बढ़ती है

Health- एंकल मूवमेंट से टखनों की लचीलापन और मजबूती बढ़ती है

Bihar- निशांत ने पिता नीतीश कुमार को दिया फूलों का गुलदस्ता, मुस्कुराते दिखे दोनों

Bihar- निशांत ने पिता नीतीश कुमार को दिया फूलों का गुलदस्ता, मुस्कुराते दिखे दोनों

North Korea-उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, किम जोंग उन ने मल्टी-रॉकेट टेस्ट का किया निरीक्षण

North Korea-उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, किम जोंग उन ने मल्टी-रॉकेट टेस्ट का किया निरीक्षण

Bihar- सारण में संदिग्ध हालात में 5 की मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

Bihar- सारण में संदिग्ध हालात में 5 की मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

National- कतर से भारतीयों की सुरक्षित वापसी शुरू, दो और उड़ानें आएंगी भारत

National- कतर से भारतीयों की सुरक्षित वापसी शुरू, दो और उड़ानें आएंगी भारत

ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?

ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870