Peddi movie updates : मेगा पावर स्टार राम चरण ने एक बार फिर अपनी स्टार पावर साबित कर दी है। उनकी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त सनसनी मचा रहा है।
रिलीज के महज एक महीने के भीतर ही तेलुगु वर्ज़न ने 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए हैं। वहीं, पांच भाषाओं में मिलाकर यह गाना 150 मिलियन से अधिक व्यूज़ पार कर चुका है, जिससे यह दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है।
Read also : News Hindi : जीएसटी सुधार दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करने वाले – निर्मला सीतारमण
संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज़ किया गया एनर्जेटिक म्यूज़िक और दमदार बीट्स इस गाने की सबसे बड़ी ताकत हैं। राम चरण के शानदार डांस मूव्स और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने पर हजारों रील्स और फैन एडिट्स वायरल हो रहे हैं।
निर्देशक बुच्ची बाबू सना की स्टाइलिश विज़ुअल प्रस्तुति (Peddi movie updates) और भव्य कैनवास ने गाने को और भी खास बना दिया है। इस बड़े बजट की फिल्म को वृद्धि सिनेमा बैनर के तहत वेंकट सतीश किलारू प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म में जान्हवी कपूर फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि सुपरस्टार शिव राजकुमार एक अहम किरदार निभा रहे हैं।
‘चिकिरी चिकिरी’ की जबरदस्त सफलता के चलते ‘पेड्डी’ फिल्म का प्री-रिलीज़ बज़ अपने चरम पर पहुंच चुका है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :