తెలుగు | Epaper

Vaishno Devi landslide: 33 की मौत, भारी तबाही

digital
digital
Vaishno Devi landslide: 33 की मौत, भारी तबाही

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी यात्रा (Vaishni Devi Yatra) मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जबकि 23 से अधिक लोग घायल हैं। यह भूस्खलन अर्धकुंवारी क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ, जिसने त्रिकूट पहाड़ी के मार्ग को मलबे में तब्दील कर दिया

मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, और सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। भारी बारिश के कारण हालात और जटिल हो गए हैं, जिसके चलते जम्मू-कटरा हाईवे बंद है और 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रासदी पर गहरा दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” पीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाए, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात की और राहत कार्यों की समीक्षा की। मृतकों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली के तीर्थयात्री शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

ये भी पढ़े

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870