తెలుగు | Epaper

Weather- कोल्ड डे की चपेट में पूरा बिहार, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather- कोल्ड डे की चपेट में पूरा बिहार, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 2 से 5 जनवरी तक कई राज्यों में शीतलहर और अति घने कोहरे का असर बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar) मध्य प्रदेश और राजस्थान तक मौसम का मिजाज लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटने की आशंका जताई गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात (Air Traffic) प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का डबल असर

दिल्ली और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण उड़ानों और ट्रेनों के परिचालन में देरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 5 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में येलो अलर्ट जारी

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। गया, पटना सहित कई इलाकों में सुबह के वक्त दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश में गिरेगा पारा

मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 2 और 3 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी से ठंड बढ़ी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम जैसे इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे सैलानियों की रौनक तो बढ़ी है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में ठंड और तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश में भी 5 जनवरी तक शीत दिवस और घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम का कहर

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलशहर में ओलावृष्टि और बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। बीकानेर, चित्तौड़गढ़, अजमेर और चूरू जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने से ठंडक और बढ़ गई है।

चित्तौड़गढ़ में घंटों बारिश, अलवर में पारा लुढ़का

चित्तौड़गढ़ में करीब पांच घंटे तक लगातार बारिश हुई, जबकि जोधपुर में कोहरे के कारण फ्लाइट देरी से रवाना हो सकी। अलवर में न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

सीमावर्ती जिलों में यातायात प्रभावित

जैसलमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में घने कोहरे और बारिश के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे और ठंड का असर और बढ़ सकता है।

Read More :

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870