Weather:बिहार में मानसून से पहले बारिश शुरू, व्रजपात से 12 की मौत

Read Time:  1 min
बारिश शुरू
बारिश शुरू
FONT SIZE
GET APP

बिहार में सोमवार से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक मानसून की एंट्री होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

 बिहार में मानसून की एंट्री से पहले बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार की रात से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून की एंट्री से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून की एंट्री से पहले बिहार में बदला मौसम

आईएमडी पटना के अनुसार, 17 जून को बिहार के पश्चिमी, पूर्वी भाग, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार में कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने वज्रपात की संभावना भी व्यक्त किया है। बिहार में बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-पानी की घटनाएं सामने आई हैं। इससे आंशिक रूप से उच्चतम तापमान तुलनात्मक रूप से गिरा है। हालांकि आद्रता युक्त हवा की वजह से कई जगहों पर असहनीय गर्मी है।

वज्रपात से 12 की मौत

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की रात से बिहार के सीमांचल क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। इसके साथ ही भागलपुर, बेतिया, मोतिहारी समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में वज्रपात से प्रदेश में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की सूचना है।

Read more : Bihar : अब तुरंत मिलेगा न्याय, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्लान : डीजीपी

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।