తెలుగు | Epaper

Bihar- बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर, 30 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर, 30 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट

पटना। कोहरा और सर्द पछुआ हवा के कारण बिहार के अधिकांश जिलों में शीतलहर (Coldwave) जैसी स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राजधानी पटना समेत 30 जिलों में ‘कोल्ड डे’ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अत्यंत घने कोहरे की भी चेतावनी दी गई है।

31 दिसंबर तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक मौसम में किसी तरह के सुधार की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य में घना कोहरा, ठंडी पछुआ हवा और कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री से 13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। गया और भागलपुर (Bhagalpur) के सबौर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

पटना समेत कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर तक सिमटी

घने कोहरे (Dense Fog) के कारण पटना, गया और वाल्मीकि नगर में दृश्यता घटकर मात्र 100 मीटर तक रह गई। इन इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया।

सात जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

राज्य के सात जिलों—औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, छपरा, भागलपुर (सबौर) और वाल्मीकि नगर—में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद और भागलपुर (सबौर) राज्य के सबसे ठंडे स्थान रहे।

पटना में बढ़ी कनकनी, अधिकतम तापमान में भी गिरावट

राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटों में 4 डिग्री गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। किशनगंज में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड की मार

पछुआ हवा के चलते राजधानी और आसपास के इलाकों में कनकनी का असर दिनभर बना रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

Read More :

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870