తెలుగు | Epaper

UP में हाई अलर्ट पर पुलिस, डीपीजी प्रशांत कुमार ने नेपाल सीमा और टोल प्लाजा पर जांच बढ़ाने के निर्देश

digital@vaartha.com
[email protected]
UP में हाई अलर्ट पर पुलिस, डीपीजी प्रशांत कुमार ने नेपाल सीमा और टोल प्लाजा पर जांच बढ़ाने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने यूपी पुलिस की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त और पहलगाम आतंकी घटना के बाद से हाई अलर्ट पर रखा है। डीजीपी ने नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीपीजी प्रशांत कुमार ने नेपाल सीमा और टोल प्लाजा पर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्य में कश्मीरी छात्रों, पर्यटकों और विक्रेताओं के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिए यूपी में उचित पुलिस व्यवस्था के निर्देश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी छात्रों को परेशान करने की कई खबरें आई है। बयान के मुताबिक डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रभावी जांच और सीमा और टोल प्लाजा पर उचित पुलिस व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं। कुमार ने कहा कि नेपाल सीमा पर महराजगंज, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, खीरी, पीलीभीत, बहराइच और बलरामपुर जिलों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा चेक पोस्टों पर निगरानी और सतर्कता बरती जाए।

प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को जारी किया गया निर्देश

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी तत्काल प्रदेश के सभी जिलों में अपनी कड़ी निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट/जिले के सभी मॉल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन स्थलों तथा सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और नए किराएदारों का सत्यापन किया जाए। कुमार ने कहा कि सभी सोशल मीडिया मंच पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट का तुरंत खंडन किया जाए और उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीएम योगी हुए सख्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहलगाम की घटना के बाद से बेहद दुखी हैं। उन्होंने यूपी में किसी भी अवैध गतिविधि पर सख्त नजर रखने के लिए यूपी पुलिस को दिए हैं। डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने मातहतों की पेंच टाइट की और उन्हें हमेशा सावधान रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870