తెలుగు | Epaper

KIIT में मृत पाई गई नेपाली छात्रा का अंतिम संस्कार

digital
digital
KIIT में मृत पाई गई नेपाली छात्रा का अंतिम संस्कार

छात्रावास में रहती थी नेपाली छात्रा

ओडिशा के कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) के छात्रावास में मृत पाई गई 18 वर्षीय एक नेपाली छात्रा का पुरी में शनिवार को उसके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में स्वर्गद्वार पर अंतिम संस्कार किया गया।

नेपाली छात्रा का परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार

नेपाली परंपरा के अनुसार, मृतक लड़की के पिता श्याम प्रसाद साह ने पवित्र शहर के श्मशान घाट पर उसकी चिता को मुखाग्नि दी। छात्रा प्रिसा की मां पिंकी साह, अन्य रिश्तेदार और अखिल भारतीय नेपाली एकता समाज समिति के सदस्य, नेपाल दूतावास के कर्मचारी और जिला अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

छात्रा के परिवार में कोहराम

प्रिसा के पिता ने रुंआसे गले से कहा, ‘‘हमें यह बताया जाना चाहिए कि हमारी बेटी कैसे और क्यों मरी।’’ प्रिसा के माता-पिता ने दावा किया कि उसने बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे अपनी मां से बात की थी और वह खुश लग रही थी, तथा उन्हें रात आठ बजे उसकी मौत की खबर मिली।

शव को किया गया पोस्टमार्टम

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रकाश चंद्र पाल ने बताया कि छात्रा के माता-पिता की सहमति के बाद एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन चिकित्सकों की एक टीम ने एम्स-भुवनेश्वर में शव का पोस्टमार्टम किया।

पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी

नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है। छात्रा के माता-पिता उसकी मौत की खबर मिलने के बाद शुक्रवार रात यहां पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि उसने करीब 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें उस छात्रावास के कर्मचारी शामिल हैं, जहां से बृहस्पतिवार शाम को उसका शव बरामद किया गया था।

अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज

इंफोसिटी पुलिस थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वह छात्रा के लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच कर रही है। नेपाल सरकार ने इस घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। इससे पहले, फरवरी में नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की मौत के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था।

गोल्ड रेट कम, जानें आज का भाव

गोल्ड रेट कम, जानें आज का भाव

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870