తెలుగు | Epaper

Uttarakhand : मॉनसून की आहट के बीच उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश

digital
digital
Uttarakhand : मॉनसून की आहट के बीच उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश

प्री-मानसून की बारिश में आएगी तेजी

उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे मॉनसून की आहट के बीच उत्तराखंड (Uttarakhand) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने खासकर बागेश्वर और नैनीताल जिले को सतर्क किया है। साथ ही, बाकी जिलों में भी तेज बारिश और झोकेंदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में प्री-मानसून (Pre-monsoon) की बारिश में तेजी आएगी। एक हफ्ते बारिश का मौसम रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून कुमाऊं मंडल से उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। नैनीताल और बागेश्वर जिले में गुरुवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। शेष जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया। यहां बारिश का तेज दौर चलने के साथ ही पचास किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

देहरादून में तापमान 33 डिग्री तक रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां दिन में एक या दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। दून में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बुधवार को दून में दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मसूरी की माल रोड पर पेड़ का बड़ा हिस्सा गिरा, स्कूटर टूटा

मसूरी के माल रोड पर झूलाघर के पास एक पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। इस कारण स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। यहां दिन के वक्त दुकानें लगती हैं, गनीमत रही कि हादसा सुबह के वक्त हुआ, तब दुकानें नहीं लगी थीं। राकेश, सोहन और रणजीत ने बताया कि माल रोड पर ऐसे और पेड़ हैं, जो गिर सकते हैं। इससे पहले, दो-तीन पेड़ गिर चुके हैं। उन्होंने वन विभाग और नगर पालिका से उचित कार्रवाई की मांग उठाई है।

कालागढ़ में सबसे ज्यादा बरसे बादल, हुई खूब बारिश

उत्तराखंड में बुधवार को सबसे ज्यादा 106 मिमी तक बारिश कालागढ़ में हुई। वहीं, धारचूला में 53.2, जसपुर में 49.5, कोटद्वार में 47, कालाढूंगी में 42, काशीपुर में 31.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। देहरादून के पटेलनगर वार्ड में बुधवार को बारिश के बीच डेयरियों का गोबर लोगों के घरों के सामने जमा हो गया। नगर निगम के स्तर से समस्या हल नहीं होने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। पूर्व पार्षद गोविंद मोहन ने बताया कि डेयरियों का गोबर नालियों में बहाया जा रहा है। कई बार डेयरी संचालकों की शिकायत की जा चुकी है। पर, नगर निगम के पशु चिकित्सा व स्वास्थ्य अनुभाग स्तर से कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मांग की कि ऐसे डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने चेताया कि यदि नगर निगम ने हल नहीं निकाला तो अफसरों का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो वे धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।

मसूरी में तेज हवाओं संग बारिश से बदला मौसम

मसूरी शहर में बुधवार शाम चार बजे बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे पहले, दिनभर धूप खिली रही और गर्मी भी महसूस की जा रही थी। पर, शाम को मौसम बदलने के साथ सुहावना हो गया, चारों तरफ कोहरा छा गया। शाम को बारिश के चलते आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिली। माल रोड पर घूम रहे पर्यटकों ने बताया कि इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी पड़ रही है, लेकिन मसूरी का मौसम सुहाना बना हुआ है।

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

National- जाम से बचने का नया तरीका, 1500 किमी तक उड़ान भरेगी फ्लाइंग टैक्सी

National- जाम से बचने का नया तरीका, 1500 किमी तक उड़ान भरेगी फ्लाइंग टैक्सी

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870