తెలుగు | Epaper

USA : व्हाइट हाउस में सुरक्षा चूक, लॉकडाउन लगाया गया

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA : व्हाइट हाउस में सुरक्षा चूक, लॉकडाउन लगाया गया

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन ‘व्हाइट हाउस’ (White House) में मंगलवार को सुरक्षा चूक की वजह से लॉकडाउन लगाना पड़ा। दरअसल, किसी ने व्हाइट हाउस के सेफ्टी फेंस (सुरक्षा बाड़) के ऊपर से एक फोन फेंक दिया था।व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट (Secretary Carolyn Levitt) ने मीडिया को बताया- किसी ने बाड़ के ऊपर से अपना फोन फेंक दिया था। इसके तुरंत बाद जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए।

आनन-फानन में पत्रकारों को जेम्स ब्रैडी ब्रीफिंग रूम में शिफ्ट करके पेनसिल्वेनिया एवेन्यू को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। हालांकि, भारतीय समयानुसार रात 09:26 बजे तक हालात सामान्य हो गए। व्हाइट हाउस ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया

घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) व्हाइट हाउस में थे और पेनसिल्वेनिया जाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, इस घटना का उनके प्रोग्राम पर कोई असर नहीं पड़ा, और वे अपने तय समय पर पेनसिल्वेनिया रवाना हो गए।

पहले भी कई बार सुरक्षा में चूक हुई

व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर हाल के सालों में घुसपैठ, साइबर हमले और गोपनीय जानकारी के लीक जैसे कई मामले सामने आए हैं।

मार्च 2025- व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने गलती से सिग्नल ऐप पर एक पत्रकार को यमन में मिलिट्री हमलों की सीक्रेट प्लानिंग भेज दीं थी। व्हाइट हाउस ने इसे “होक्स” कहकर खारिज करने की कोशिश की थी, लेकिन इस पर काफी विवाद हुआ था।

फरवरी 2025- व्हाइट हाउस में इलॉन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस इंस्टॉल की गई थी, लेकिन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इससे डेटा लीक और हैकिंग का खतरा बढ़ गया था, क्योंकि स्टारलिंक कनेक्शन की निगरानी नहीं की जा रही थी।

अप्रैल 2023- एक छोटा बच्चा व्हाइट हाउस की फेंसिंग के बीच से घुस गया था, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे उसके माता-पिता के पास वापस ले जाकर लॉकडाउन लागा दिया था।

सितंबर 2014- उमर गोंजालेज नाम का एक इंसान व्हाइट हाउस की फेंसिंग फांदकर इमारत में घुस गया था। उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका परिवार घर पर नहीं थे। इस घटना के बाद, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डॉयरेक्टर जूलिया पियर्सन ने इस्तीफा दे दिया था।

व्हाइट हाउस के बारे में जानिए…

  • व्हाइट हाउस का कंस्ट्रक्शन 1792 और 1800 के बीच हुआ है।
  • इसका डिजाइन आयरिश आर्किटेक्ट जेम्स होबान ने तैयार किया था।
  • 1801 में थॉमसन जेफरसन के व्हाइट हाउस में शिफ्ट होने के बाद इसका विस्तार किया गया।
  • 1814 में वॉर के दौरान ब्रिटिश सेना ने इसमें आग लगा दी थी।
  • इसके बाद 1815 से 1817 तक इसका फिर से निर्माण किया गया।
  • इस बार आर्किटेक्ट बेंजमिन हेनरी के साथ मिलकर होबान ने इसका डिजाइन तैयार किया था।
  • मौजूदा दौर में व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स में एग्जीक्यूटिव रेजिडेन्स, वेस्ट विंग, ईस्ट विंग और इसेनहाउर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग हैं।
  • गेस्ट के रहने के लिए ब्लेयर हाउस है। व्हाइट हाउस का एग्जीक्यूटिव रेजिडेंस छह मंजिला है।
  • व्हाइट हाउस के दो माले बेसमेंट में हैं, बाकी के चार माले ऊपर हैं।

व्हाइट हाउस क्या है?

व्हाइट हाउस, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय है। यह वाशिंगटन, डी.सी. में 1600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर स्थित है। 1800 से, हर अमेरिकी राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में रहते आ रहे हैं। व्हाइट हाउस एक ऐतिहासिक इमारत है, जो 1792 और 1800 के बीच बनाई गई थी। इसे आयरिश वास्तुकार जेम्स होबन ने डिजाइन किया था। 1814 में, ब्रिटिश सेना ने व्हाइट हाउस में आग लगा दी थी, लेकिन इसे पुनर्निर्मित किया गया था। 


व्हाइट हाउस का असली मालिक कौन है?

व्हाइट हाउस एक राष्ट्रीय उद्यान है. व्हाइट हाउस अमेरिकी लोगों का है और राष्ट्रीय उद्यान सेवा द्वारा इसका प्रबंधन किया जाता है। यह राष्ट्रपति निवास से कहीं बढ़कर है; यह विरोध प्रदर्शनों और अमेरिकी होने के अर्थ पर राष्ट्रीय चर्चा का स्थल है।

Read more : उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

IRAN- ईरान का बड़ा हमला, UAE का फुजैराह टर्मिनल तबाह, कुवैत एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल

IRAN- ईरान का बड़ा हमला, UAE का फुजैराह टर्मिनल तबाह, कुवैत एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल

IRAN- नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर विराम, इजरायल सरकार ने बताया फेक न्यूज

IRAN- नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर विराम, इजरायल सरकार ने बताया फेक न्यूज

IRAN-ईरान में स्कूल पर हमले के बाद सवालों की बौछार, क्या एआई ने तय किया था टारगेट?

IRAN-ईरान में स्कूल पर हमले के बाद सवालों की बौछार, क्या एआई ने तय किया था टारगेट?

PAK- होर्मुज जलडमरूमध्य में जाने से पीछे हटी पाकिस्तानी नौसेना, ईरान की बारूदी सुरंगों का डर

PAK- होर्मुज जलडमरूमध्य में जाने से पीछे हटी पाकिस्तानी नौसेना, ईरान की बारूदी सुरंगों का डर

IRAN- यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों पर ईरान का निशाना, तेहरान ने जारी की खाली करने की चेतावनी

IRAN- यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों पर ईरान का निशाना, तेहरान ने जारी की खाली करने की चेतावनी

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार

Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

PAK- गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

PAK- गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

दो भारतीयों की मौत

दो भारतीयों की मौत

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870