తెలుగు | Epaper

UP : यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश के साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP : यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश के साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच एक साथ चुनाव लड़ने पर बात नहीं बन पायी थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों एक-दूसरे के करीब आए हैं। यूपी के राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि 2027 में होने वाले चुनाव में ये दोनों पाटिर्यां एक साथ आ सकती हैं। पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि दोनों पाटिर्यां एक दूसरे के खिलाफ ज्यादा मुखर नहीं हो रही हैं। दोनों ही पाटिर्यों के नेता सीधे तौर से एक दूसरे पर हमला करने से बच रहे हैं। 

चंद्रशेखर के खिलाफ ज्यादा न बोलना रणनीति का हिस्सा 

सपा सूत्रों की माने तो पार्टी के नेताओं को इस समय चंद्रशेखर के खिलाफ ज्यादा न बोलने को कहा गया है ताकि दोनों के बीच आने वाले समय में एक साथ आने का रास्ता खुला रहे। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो यदि वर्तमान परिस्थितियों में चंद्रशेखर और अखिलेश के बीच गठबंधन होता है तो यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ काफी कारगर साबित होगा। चंद्रशेखर के खिलाफ ज्यादा न बोलना भी सपा की रणनीति का ही एक हिस्सा है। वह नहीं चाहती कि जनता के बीच ऐसा संदेश जाए कि वह एक दलित नेता के खिलाफ खड़ी है। 

अखिलेश और चंद्रशेखर के बीच अच्छे रिश्ते 

सपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि 2027 में चंद्रशेखर का सपा के साथ आने में उनका भी फायदा है। आजाद समाज पार्टी यदि अकेले चुनाव में उतरती है तो इससे वोट का बंटवारा होगा और बीजेपी को फायदा मिलेगा। सपा के साथ आने से अपने अभियान को आगे बढ़ाने में चंद्रशेखर को भी मदद मिलेगी। दरअसल, हाल में कई मंचों में चंद्रशेखर ने अपने और अखिलेश यादव के साथ सम्बंधों को लेकर भी बात की थी। इसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि उनके अखिलेश यादव के साथ अच्छे रिश्ते हैं और वह उनको पूरी तरह से एंजाय कर रहे हैं। 

जानें गठबंधन पर क्या बोले चंद्रशेखर

भविष्य में आने वाले चुनावों में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर आजाद समाज पार्टी के एक नेता और चंद्रशेखर के करीबी ने कहा कि फिलहाल तो पार्टी पंचायत चुनाव पर फोकस कर रही है। पार्टी अपने दमपर अकेले चुनाव लड़ेगी। पर 2027 का चुनाव अकेले लड़ने या सपा के साथ मिलकर लड़ने पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वह कहते हैं,‘‘इस मामले पर पार्टी फैसला लेगी।”

Read more : National : 23 से 26 तक मालदीव व ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870