తెలుగు | Epaper

UK : एक डॉक्टर ने 6 करोड़ की खातिर खुद के ही काट लिए पैर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UK : एक डॉक्टर ने 6 करोड़ की खातिर खुद के ही काट लिए पैर

लंदन। एक डॉक्टर ने एक खौफनाक हरकत को अंजाम दिया है। डॉक्टर ने करीब 6 करोड़ रुपए के लिए अपने ही दोनों पैर काट लिए। जब से मामला सामने आया तो सुनकर हर कोई हैरान था। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि क्या कोई खुद के पैर भी काट सकता है। यह मामला ब्रिटेन (Britain) का है। यहां नील हॉपर नाम के एक सर्जन ने 5 लाख पाउंड यानी करीब 5.82 करोड़ रुपए के इंश्योरेंस के लिए खुद के दोनों पैर काट डाले। बाद में इंश्योरेंस कंपनी (Insurance Company) के सामने कहानी रची कि सेप्सिस के चलते उसने दोनों पैर गंवा दिए हैं, जबकि सच्चाई यह थी कि उसने खुद इस खौफनाक काम को अंजाम दिया था।

डॉक्टर ने ऐसा काम करने के लिए दूसरे व्यक्ति को भी उकसाया

हॉपर के खिलाफ सबूत पेश करते हुए अदालत में उसके कर्मों की कहानी सुनाई गई। उसने दो बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों से क्लेम लेने के लिए 3 जून और 26 जून, 2019 को क्लेम किया था। दोनों को मिलाकर रकम करीब 5 लाख ब्रिटिश पाउंड थी। उसने पैर गंवाने की झूठी कहानी गढ़ी। 2023 में उसका मेडिकल प्रेक्टिस (Medical Practice) करने का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। यही नहीं डॉक्टर ने ऐसा काम करने के लिए दूसरे व्यक्ति को भी उकसाया।

21 अगस्त, 2018 से 4 दिसंबर, 2020 के बीच यह पूरी साजिश रची गई

अदालत में जो दस्तावेज पेश किए गए, उसमें बताया गया कि हॉपर ने एक वेबसाइट से ऐसे वीडियो खरीदा जो अंगों को काटने का प्रोसेस बताते हैं और उन्हें बढ़ावा देते हैं। 21 अगस्त, 2018 से 4 दिसंबर, 2020 के बीच यह पूरी साजिश रची गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैरानी की बात है कि वह अपने पैर काटकर भी खुश था। एक इंटरव्यू में उसने खुद कहा कि अपने पैर गंवाने के बाद जिंदगी ज्यादा रोचक हो गई है। उस पर धोखाधड़ी करने और दूसरों को उकसाने के आरोप है। मामला अभी भी अदालत में चल रहा है। पूरे ब्रिटेन में इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है।

Read more : Gujrat में केजरीवाल और बिहार में प्रशांत राजनीति में एक ही राह पर

IRAN- ईरान में सत्ता बदलाव की मांग तेज, प्रिंस रजा पहलवी ने संभाली कमान

IRAN- ईरान में सत्ता बदलाव की मांग तेज, प्रिंस रजा पहलवी ने संभाली कमान

Nepal- नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, बालेन शाह की पार्टी को भारी बढ़त

Nepal- नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, बालेन शाह की पार्टी को भारी बढ़त

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

ईरान को झुकना होगा ट्रंप की बड़ी चेतावनी

ईरान को झुकना होगा ट्रंप की बड़ी चेतावनी

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

PAK- पाक-अफगान सीमा पर आत्मघाती हमला, 5 बच्चों समेत 18 की मौत

PAK- पाक-अफगान सीमा पर आत्मघाती हमला, 5 बच्चों समेत 18 की मौत

युद्ध जारी रहा तो कच्चे तेल की कीमत तेज बढ़ेगी चेतावनी

युद्ध जारी रहा तो कच्चे तेल की कीमत तेज बढ़ेगी चेतावनी

ईरान पर भारी हमला शक्तिशाली बमवर्षकों से अमेरिका प्रहार

ईरान पर भारी हमला शक्तिशाली बमवर्षकों से अमेरिका प्रहार

ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध एक सप्ताह की बड़ी घटनाएं

ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध एक सप्ताह की बड़ी घटनाएं

सातवें दिन की भीषण स्थिति

सातवें दिन की भीषण स्थिति

ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष की स्थिति

ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष की स्थिति

बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह

बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870