తెలుగు | Epaper

National : भारतीयों ने 15 साल में विदेश यात्राओं पर खर्च किए 15 लाख करोड़

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : भारतीयों ने 15 साल में विदेश यात्राओं पर खर्च किए 15 लाख करोड़

नई दिल्ली । भारतीयों की जीवनशैली और खर्च की प्राथमिकताएं अब बदल चुकी हैं। एक समय था जब विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना उनका सबसे बड़ा सपना होता था, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। भारतीय अब विदेशों में शिक्षा से ज्यादा यात्रा पर पैसा लुटा रहे हैं। एक रिपोर्ट (Report) के मुताबिक 2009-10 में जहां भारतीयों का झुकाव उच्च शिक्षा की ओर था, वहीं 2024-25 तक खर्च यात्रा पर होने लगा। यह खर्च इतना ज्यादा है कि बीते 15 सालों में इसमें करीब 1000 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

यह खर्च 58.2 फीसदी की सालाना औसत वृद्धि के साथ बढ़ा है

वर्ष 2009-10 में विदेश यात्रा (foreign Travel) पर भारतीयों ने करीब 17 मिलियन डॉलर खर्च किए थे, जो 2024-25 में बढ़कर 17 बिलियन डॉलर यानी करीब 15 लाख करोड़ रुपए हो गए। यह खर्च 58.2 फीसदी की सालाना औसत वृद्धि के साथ बढ़ा है, जो कि आश्चर्यजनक रूप से करीब 975 गुना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय अब एफिल टॉवर से लेकर न्यूयॉर्क, रोम, तुर्की, मॉरीशस और ब्राजील (Brazil) तक सैर-सपाटा कर रहे हैं। 2009 में जहां 1.1 करोड़ भारतीयों ने विदेश की यात्रा की थी, वहीं कोरोना महामारी से पहले यह आंकड़ा 2.6 करोड़ था। महामारी के समय इसमें गिरावट आई, लेकिन उसके बाद इसमें फिर उछाल आया और 2022 में यह आंकड़ा दो करोड़ के पार हो गया।

कुल खर्च 2024-25 तक 30 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया

उच्च शिक्षा पर खर्च भी लगातार बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय विदेश में पढ़ाई के लिए 2024-25 में करीब 9.6 बिलियन डॉलर खर्च कर रहे हैं, जो कि 2009-10 के 549 मिलियन डॉलर से करीब 17 गुना ज्यादा है यानी शिक्षा पर भी खर्च बढ़ा है, लेकिन यात्रा की तुलना में यह बहुत कम है। रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में भारतीयों का कुल खर्च 2024-25 तक 30 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जिसमें मेडिकल खर्च, गिफ्ट्स, निवेश, जमा, संपत्ति खरीद, दान और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी शामिल हैं। 2009-10 में यह खर्च महज 983 मिलियन डॉलर था, जो अब 30 गुना बढ़ गया है।

विदेश में शिक्षा और इलाज के अलावा अब भारतीय तोहफे बांटने, संपत्ति खरीदने और दान करने पर भी खुलकर खर्च कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि भारतीय अपने जीवन के हर क्षेत्र में गुणवत्ता चाहते हैं, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर यात्रा


भारत में कितने पर्यटक आए हैं?

इसके बावजूद भारत ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जो वर्ष 2021 से 104.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ – साथ 14.33 मिलियन के स्तर तक पहुँच गई है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन में भारत की कुल हिस्सेदारी 1.48 प्रतिशत थी और एशिया प्रशांत क्षेत्र में 14.01 प्रतिशत थी।

टूरिज्म का अर्थ क्या होता है?

पर्यटन का अर्थ है आगंतुकों द्वारा अपने सामान्य परिवेश से बाहर किसी मुख्य गंतव्य की यात्रा, एक वर्ष से कम समय के लिए, किसी मुख्य उद्देश्य से, जिसमें व्यवसाय, अवकाश या अन्य व्यक्तिगत उद्देश्य शामिल हैं, तथा भ्रमण किए गए स्थान पर किसी निवासी संस्था द्वारा नियोजित होने के अलावा, की गई गतिविधि।

Read more : UP : सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत, एक घायल

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870