Gold Price 22/12/25 : सप्ताह के पहले दिन घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,320 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,23,140 पर कारोबार कर रहा है। मुंबई और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,170 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
हालांकि साप्ताहिक आधार पर सोने में मजबूती बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹260 और 22 कैरेट सोना ₹250 मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।
गोल्डमैन सैक्स के अनुमान के मुताबिक, अगले (Gold Price 22/12/25) साल दिसंबर तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंक आने वाले समय में भी सोने की खरीद जारी रखेंगे।
Read also : News Hindi : पोन्नम ने जनवरी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की राज्य-व्यापी सफलता का आह्वान किया
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (₹ / 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,23,140 | 1,34,320 |
| मुंबई | 1,22,990 | 1,34,170 |
| अहमदाबाद | 1,23,040 | 1,34,220 |
| चेन्नई | 1,22,990 | 1,34,170 |
| कोलकाता | 1,22,990 | 1,34,170 |
| हैदराबाद | 1,22,990 | 1,34,170 |
| जयपुर | 1,23,140 | 1,34,320 |
| भोपाल | 1,23,040 | 1,34,220 |
| लखनऊ | 1,23,140 | 1,34,320 |
| चंडीगढ़ | 1,23,140 | 1,34,320 |
चांदी का भाव
22 दिसंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। घरेलू बाजार में चांदी का भाव ₹2,13,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमत ₹16,000 बढ़ चुकी है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 126 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :