తెలుగు | Epaper

Crime : महिला के साथ मारपीट कर आभूषण छीनने वाले तीन गिरफ्तार

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Crime : महिला के साथ मारपीट कर आभूषण छीनने वाले तीन गिरफ्तार

हैदराबाद। सिकंदराबाद पुलिस (Secunderabad Police) और कमिश्नर की टास्क फोर्स (Commissioner’s Task Force) की संयुक्त कार्रवाई में एक डकैती गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। यह गिरोह अरिहंत सदन अपार्टमेंट, ईस्ट मरेडपल्ली में शरत नरेश के घर में डकैती की वारदात में शामिल था। आरोपियों ने पीड़िता को जबरन बंद किया, मारपीट की और उसके सोने के गहने छीन लिए। पुलिस उपायुक्त, सिकंदराबाद ज़ोन, हैदराबाद रक्षिता के. मूर्ति के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गुर्रप्पागारी महेश , चिन्नकोटला पवन कुमार , गीजु सुरेंद्र सभी निवासी, चेकीरेवलापल्ले गांव, आंध्र प्रदेश है। आरोपियों के पास से सोने के आभूषण औप मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया है।

अपार्टमेंट में वॉचमैन के रूप में कार्यरत था महेश

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महेश पहले अरिहंत सदन अपार्टमेंट में वॉचमैन के रूप में कार्यरत था। अपनी परिचित जानकारी का फायदा उठाकर पवन और सुरेंद्र के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने बीते 21 जनवरी को पीड़िता के घर में घुसकर उसके सोने के गहने छीने और वहां से फरार हो गए। इसके बाद सभी आरोपी कर्नाटक राज्य में चले गए और चोरी की संपत्ति साझा करने के बाद अलग हो गए।

आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। पूर्व में महेश दो अपहरण मामलों में , पवन वर्ष 2019 में बंगलौर में हत्या के मामले में शामिल रहा है। लालगुडा पुलिस स्टेशन के पांच विशेष दलों और सिकंदराबाद टास्क फोर्स की सतर्कता के कारण, 27 जनवरी की सुबह तीनों आरोपियों को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से चोरी के सोने के गहने बरामद किए गए। यह अभियान डीसीपी सिकंदराबाद ज़ोन, रक्षिता के. मूर्ति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

थाना का प्रभारी कौन है?

थाने का प्रभारी एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) होता है। वही थाने की कानून-व्यवस्था, शिकायत दर्ज करना, जांच कराना और स्टाफ का संचालन करने का जिम्मेदार अधिकारी माना जाता है।

हैदराबाद के सीपी अधिकारी कौन है?

वर्तमान समय में हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त (CP) सी. वी. आनंद (IPS) हैं। वे शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन की कमान संभालते हैं।

UP पुलिस नंबर क्या है?

उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 है। किसी भी आपात स्थिति, अपराध, दुर्घटना या सहायता के लिए इस नंबर पर तुरंत कॉल की जा सकती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

टीजीएसआरटीसी ने उगादी और रमजान के लिए विशेष बस सेवाओं की योजना बनाई

टीजीएसआरटीसी ने उगादी और रमजान के लिए विशेष बस सेवाओं की योजना बनाई

एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर थमेगा

एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर थमेगा

नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपी छह घंटे के भीतर गिरफ्तार

नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपी छह घंटे के भीतर गिरफ्तार

ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे – संजय श्रीवास्तव

ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे – संजय श्रीवास्तव

जीवन रेड्डी के इस्तीफे की खबरों पर बयान

जीवन रेड्डी के इस्तीफे की खबरों पर बयान

एसीबी की आकस्मिक जांच में कामारेड्डी नगरपालिका में अनियमितताएँ उजागर

एसीबी की आकस्मिक जांच में कामारेड्डी नगरपालिका में अनियमितताएँ उजागर

नार्म में मत्स्य क्षेत्र के स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला

नार्म में मत्स्य क्षेत्र के स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला

90 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का विशाल लक्ष्य निर्धारित – उत्तम

90 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का विशाल लक्ष्य निर्धारित – उत्तम

कर्णन ने गोशामहल और कारवान सर्किलों का निरीक्षण किया

कर्णन ने गोशामहल और कारवान सर्किलों का निरीक्षण किया

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तेलगू तल्ली की प्रतिमा का अनावरण किया

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तेलगू तल्ली की प्रतिमा का अनावरण किया

तेलंगाना को नवाचार और कल्याण का वैश्विक मॉडल बनाने का लक्ष्य – राज्यपाल

तेलंगाना को नवाचार और कल्याण का वैश्विक मॉडल बनाने का लक्ष्य – राज्यपाल

हैदराबाद में बारिश की संभावना, 5 दिन अलर्ट

हैदराबाद में बारिश की संभावना, 5 दिन अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870