तीनों की मौत, महिला का सिर धड़ से अलग हुआ, देर रात को बरामद हुए बच्चों के शव
चित्तौड़गढ़ में महिला अपने दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। गांव के कुएं से देर रात दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कपासन उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
मामला जिले के कपासन थाना क्षेत्र के काछियाखेड़ी गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे का है।
रेलवे पुलिया के पास महिला का शव मिला
चित्तौड़गढ़ : कपासन थाने के एएसआई शंकरलाल (ASI Shankarlal) ने बताया- 7 बजे सूचना मिली थी कि काछियाखेड़ी रेलवे पुलिया के पास एक महिला उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।
सिर धड़ से अलग हुआ
घटनास्थल चित्तौड़गढ़ में पर महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। सिर धड़ से अलग हो चुका था। जिससे महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी। शव को कपासन (kapaasan) अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए।
कुएं में मिले दो बच्चों के शव
इस दौरान जानकारी मिली कि काछियाखेड़ी गांव से एक महिला अणछी (25) पत्नी पारस कच्छवा अपने दो बच्चों सोनू (5) और मोनू (4 महीने) के साथ लापता हो गई। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 8ः30 बजे सूचना मिली कि गांव में एक कुएं में दो बच्चों के शव देखे गए हैं।
कपासन चित्तौड़गढ़ में थाने के एएसआई उदयलाल सुखवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। रात करीब 10 बजे दोनों शवों को कपासन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
अन्य पढ़े: Delhi : पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी हरजी लाल यादव और थानाधिकारी सुनील शर्मा भी उप जिला अस्पताल पहुंचे। ग्रामीण और परिजनों ने महिला और दोनों बच्चों की पहचान की।
बच्चों को कुएं फेंक, ट्रेन के आगे कूदी महिला
एएसआई उदयलाल सुखवाल ने बताया कि मृतका अणछी के पीहर और ससुराल पक्ष को बुलाकर रिपोर्ट ली जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एएसआई शंकरलाल के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला ने ही अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और उसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं है।
अन्य पढ़े: