తెలుగు | Epaper

Nashik : कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Nashik : कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर, कैटरिंग वालों ने भी झाड़ा पल्ला

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की चिंगारी का असर भारत में हो रही शादियों पर भी दिखने लगा है. दरअसल, ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन और गैस की आपूर्ति चरमरा गई है. इसका असर महाराष्ट्र के नासिक और पिंपरी-चिंचवड़ में देखने को मिल रहा है, जहां कई परिवारों की खुशियां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण दांव पर लग गई हैं.

नासिक के सहारा इलाके में रहने वाले सुनील बेलसारे की बेटी खुशबू (khushaboo) की शादी कल, 14 मार्च को होनी है. घर में मेहमान आ चुके हैं, उत्साह का माहौल है, लेकिन रसोई ठंडी पड़ी है. शादी में करीब 2,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. पर हलवाई के लिए गैस सिलेंडरों का इंतजाम नहीं हो पा रहा.

सुनील बेलसारे का आरोप है कि बाजार में गैस की भारी कालाबाजारी हो रही है. उन्होंने बताया- हमने हर आपूर्तिकर्ता से संपर्क किया, लेकिन सिलेंडर (Cylinder) नहीं मिल रहे. जहां मिल भी रहे हैं, वहां ऊंचे दाम मांगे जा रहे हैं. समझ नहीं आ रहा कि मेहमानों के लिए खाना कैसे बनेगा.

अन्य पढ़े: Sports- टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल की वापसी आसान नहीं- आकाश चोपड़ा

पिंपरी-चिंचवड़: हलवाई ने खड़े किए हाथ

ऐसी ही स्थिति पिंपरी-चिंचवड़ के माने परिवार की है. उनकी बेटी की शादी इस रविवार, 15 मार्च को तय है. दो महीने पहले जब शादी की तारीख तय हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि खाड़ी देशों का युद्ध उनकी खुशियों में खलल डालेगा. अब कैटरिंग (खानपान) सेवा प्रदाताओं ने साफ कह दिया है कि व्यावसायिक गैस की कमी के कारण वे खाने की जिम्मेदारी तभी लेंगे जब परिवार खुद गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करेगा.

आम नागरिक पर युद्ध की दोहरी मार

वैश्विक तनाव के कारण व्यावसायिक गैस की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है. मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह स्थिति किसी बुरे सपने जैसी है. शादी वाले घरों में अब लोग गैस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए ये परिवार अब केवल यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी बेटियों की विदाई बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

अन्य पढ़े:

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870