తెలుగు | Epaper

PM Modi : बिहार को मिला 13,000 करोड़ रुपये का विकास पैकेज

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
PM Modi : बिहार को मिला 13,000 करोड़ रुपये का विकास पैकेज

अपार जनसमूह की मौजूदगी, लोगों में दिखा उत्साह

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Modi) की बिहार के गया में आयोजित जनसभा में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। जनता का उत्साह देखने लायक था, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि बिहार में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बरकरार है।

प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए ₹13,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें शामिल हैं:

  • नई सड़कें और हाईवे प्रोजेक्ट्स
  • रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
  • शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं
  • कृषि और ग्रामीण विकास परियोजनाएं

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार (Bihar) दौरे पर हैं. यहां वे गयाजी मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में जनसभा कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की. पीएम मोदी की इस सभा में भारी भीड़ उमड़ी है. जनसभा को देखते हुए जिले के सभी स्कूल आज बंद किए गए हैं. चुनावी साल में पीएम मोदी का ये छठा बिहार दौरा है. पीएम मोदी ने गयाजी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पीएम मोदी खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

मगही भाषा में पीएम ने शुरू किया अपना भाषण

गयाजी में जनसभा में अपना संबोधन मगही भाषा में शुरू किया. उन्होंने कहा- हम अपने सब के अभिनंदन कर ही, मोक्ष आउ ज्ञान के धरती गया जी से हम सबके अभिनंदन कर ही।

उन्होंने कहा कि मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है. मेरा संकल्प है, जब तक हर किसी को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा. इसी सोच में बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए हैं।

पीएम ने कहा कि केवल बिहार में 38 लाख से ज्यादा घर बने हैं. इसके साथ ही गयाजी में 2 लाख लोगों को घर मिला है. हमने सिर्फ चारदीवारी नहीं दी, बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान दिया है. जब तक हर गरीब को घर नहीं मिलता पीएम आवास योजना जारी रहेगी।

चुनावी साल में पीएम मोदी का ये दौरा बेहद खास

PM Modi : बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि अब तक चुनाव आयोग की तरफ से चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. इसके बाद भी तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी का ये गयाजी दौरा बेहद खास माना जा रहा है. हालांकि विपक्ष पीएम मोदी के इस दौरे पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है. साल 2025 में की अगर बात की जाए तो अब तक पीएम मोदी 5 बार बिहार आ चुके हैं. उनका ये छठा दौरा है।

भारत का सक्सेस पीएम कौन है?

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी अपने साथ भारत के सबसे सफल मुख्यमंत्रियों में से एक और देश के सबसे बेहतरीन प्रशासकों में से एक के रूप में समृद्ध और व्यावहारिक अनुभव लेकर आए हैं।

क्या मोदी जैन सरनेम है?

मोदी उपनाम किसी विशेष समुदाय से संबंधित नहीं है, बल्कि हिंदू , जैन , मुस्लिम और पारसी सहित विभिन्न धर्मों में प्रचलित है। बाई मोदी जोफ (1933 – 1993), गाम्बिया के एक सेरर बैरिस्टर और सॉलिसिटर। यह नाम उनके दादा मोदी जोफ के नाम पर रखा गया था।

अन्य पढ़ें:

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870