Latest News : सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 24 नवंबर को सेंसेक्स (sensex) 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट रही, ये 25,960 पर बंद हुआ।

आज IT सेक्टर को छोड़कर अन्य सेक्टर्स में गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी 2.05%, मेटल 1.23% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.15% गिरे।

सुदीप फार्मा के IPO का आज दूसरा दिन

सुदीप फार्मा के IPO का आज यानी 24 नवंबर को दूसरा दिन है। ये (IPO 21) नवंबर को खुला और 25 नवंबर को बंद होगा। पहले दिन ही ये इश्यू दोगुना सब्सक्राइब हो चुका है।

आईपीओ का प्राइस बैंड 563 रुपए से 593 रुपए के बीच तय किया गया है। लॉट साइज 14 शेयर्स का है। यानी, रिटेल निवेशक को कम से कम 14,825 रुपए का निवेश करना होगा। रिटेल के लिए मैक्सिमम लॉट साइज 13 है। इसके लिए ₹1,92,725 निवेश करने होंगे

अन्य पढ़ें: अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की ₹1,400 करोड़ की और संपत्तियाँ जब्त

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.19% नीचे 3,846 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.97% ऊपर 25,716 बंद हुए। जापान का निक्केई आज बंद है।
  • अमेरिकी बाजार: 21 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.08% चढ़कर 46,245 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.88% और S&P 500 0.98% ऊपर बंद हुए।

नवंबर में विदेशी निवेशकों ने 13,840 करोड़ के शेयर बेचे

नवंबर में विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयरों में बिकवाली की। शुक्रवार को FIIs ने ₹1,766 करोड़ निकाल लिए। वहीं इस महीने 13,840 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 2,346 करोड़ के शेयर बेचे थे।

बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही थी। शुक्रवार यानी 21 नवंबर को सेंसेक्स 401 अंक गिरकर 85,232 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 124 अंक की गिरावट रही, ये 26,068 के स्तर पर आ गया था।

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?

सेंसेक्स और निफ्टी शेयर बाजार के सूचकांक हैं। सेंसेक्स, ‘स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स’ का संक्षिप्त रूप है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का शेयर बाजार सूचकांक है। दूसरी ओर, निफ्टी, जिसका अर्थ है ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी’, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।