Sensex : बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले

Read Time:  1 min
Sensex
Sensex
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 368 अंक गिरा

Stock Market : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (sensex) आज 368 अंकों की गिरावट के साथ 80,236 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन दिन के अंत में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींच लिया

निफ्टी 98 अंक लुढ़का

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का बेंचमार्क निफ्टी भी 98 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी अब 24,390 के स्तर पर आ गया है।

मंगलवार, 12 अगस्त को बाजार में करीब 850 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स 368 अंक गिरकर 80,236 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 98 अंक की गिरावट रही, ये 24,487 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। मारुति का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा। टेक महिंद्रा, M&M और NTPC के शेयरों में भी तेजी रही। बजाज फाइनेंस का शेयर 3% गिरा। इसके अलावा, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC बैंक और जोमैटो के शेयर्स में 1.4% गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 17 में तेजी और 33 में गिरावट रही। NSE के मेटल, फार्मा, IT और मीडिया इंडेक्स में तेजी रही। वहीं, FMCG, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स गिरकर बंद हुए।

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2.15% ऊपर 42,718 पर और कोरिया का कोस्पी 0.53% गिरकर 3,190 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.25% ऊपर 24,970 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.50% चढ़कर 3,665 पर बंद हुआ।
  • 11 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.45% नीचे 43,975 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.30% गिरकर 21,385 पर और S&P 500 0.25% नीचे 6,373 पर बंद हुए।

सेंसेक्स करने से क्या होता है?

जब सेंसेक्स बढ़ता है तो यह दर्शाता है कि अंतर्निहित 30 शेयरों की कीमतें बढ़ गई हैं, जो बाजार में आशावाद को दर्शाता है। इसके विपरीत, सेंसेक्स में गिरावट से पता चलता है कि इन शेयरों की कीमतें गिर गई हैं, जो सावधानी या निराशावाद का संकेत है।

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?

सेंसेक्स बीएसई के शीर्ष 30 शेयरों के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करता है जबकि निफ्टी एनएसई के शीर्ष 50 शेयरों के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करता है। सेंसेक्स का आधार सूचकांक मूल्य 100 है, जबकि निफ्टी का आधार सूचकांक मूल्य 1000 है।

    अन्य पढ़ें: Sensex : सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी भी मजबूती दिखा

    Surekha Bhosle

    लेखक परिचय

    Surekha Bhosle

    सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।