नई दिल्ली । बीते सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर इन कंपनियों के मार्केट कैप में 1.02 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान (HDFC Bank) को हुआ।
इन कंपनियों को हुआ बड़ा नुकसान
समीक्षाधीन सप्ताह में HDFC Bank, ICICI Bank, Tata Consultancy Services, (Bajaj Finance) और Hindustan Unilever के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।
एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका
सप्ताह के दौरान HDFC Bank का बाजार मूल्यांकन 56,124.48 करोड़ रुपये घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपये रह गया। वहीं (Hindustan Unilever) की बाजार हैसियत 18,009.62 करोड़ रुपये घटकर 4,89,631.32 करोड़ रुपये हो गई।
बजाज फाइनेंस और टीसीएस में भी गिरावट
Bajaj Finance के पूंजीकरण में 15,338.42 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,16,715.12 करोड़ रुपये पर आ गया। साथ ही Tata Consultancy Services का मार्केट कैप 7,127.63 करोड़ रुपये घटकर 8,64,940 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मूल्यांकन 6,171.72 करोड़ रुपये घटकर 8,91,673.06 करोड़ रुपये रह गया।
इन कंपनियों ने दिखाई मजबूती
इस गिरावट के बीच Reliance Industries, Bharti Airtel, State Bank of India, Infosys और Life Insurance Corporation of India के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रिलायंस सबसे ऊपर कायम
Reliance Industries का मूल्यांकन 45,942.75 करोड़ रुपये बढ़कर 19,14,235.92 करोड़ रुपये हो गया, जिससे वह शीर्ष स्थान पर कायम रही। वहीं Bharti Airtel, State Bank of India और अन्य कंपनियों ने भी सकारात्मक प्रदर्शन किया।
अन्य पढ़े: IPL- आईपीएल प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर, खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग
सप्ताह के अंत में शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में पहले स्थान पर Reliance Industries रही। इसके बाद क्रमशः HDFC Bank, Bharti Airtel, State Bank of India, ICICI Bank, Tata Consultancy Services, Bajaj Finance, Infosys, Life Insurance Corporation of India और Hindustan Unilever का स्थान रहा।
Read More :